गुजरात के रास्‍ते देश में बड़े हमले को तैयार आतंकी, पाक ने दी जानकारी

नई दिल्‍ली। पाकिस्‍तान की ओर से भारत को आगाह किया गया है कि लश्‍कर-ए-तैयबा के आठ से 10 आतंकी गुजरात के रास्‍ते देश में दाखिल होकर एक बड़े आतंकी हमले को अंजाम दे सकते हैं।

pak-nsa-naseer-khan-janjua

पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) निसार खान जांजुआ ने भारत के एनएसए अजित डोवाल को यह जानकारी भेजी है। इस जानकारी के साथ ही एनएसजी की दो टीमों को गुजरात रवाना कर दिया गया है।

इंडियन आर्मी को मिले आतंकी हमलों के खतरनाक इनपुट्स

पहला मौका है जब पाक की ओर से ऐसा कोई इनपुट शेयर किया गया है। आपको बता दें कि इस इनपुट से पहले इंडियन आर्मी के एक टॉप ऑफिसर की ओर से कहा गया है कि उन्‍हें आतंकी हमलों से जुड़े कुछ खतरनाक इनपुट्स मिले हैं।

पाक की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि ये आतंकी लश्‍कर और जैश-ए-मोहम्‍मद के हैं। अलर्ट के बाद गुजरात में पुलिस को चौकन्ना रहने का आदेश दिया गया है।

क्या है लश्कर और कैसे हुई इसकी शुरुअात

शनिवार को आए इस अलर्ट से पहले ही गुजरात के भुज मिलिट्री स्‍टेशन से एक जासूस को पकड़ा गया था। साथ ही शुक्रवार को कोटेश्‍वर में वेस्‍टर्न बॉर्डर के पास एक नाव मिली थी जो पाकिस्‍तान से आई बताई जा रही थी।

शनिवार को गृह विभाग के एडीशनल चीफ सेक्रेटरी पीके तनेजा ने पुलिस-आईबी ऑफिसर्स के साथ मीटिंग की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+