शिंजो आबे के इस्तीफे के बाद पीएम मोदी ने किया ट्वीट, की स्वस्थ्य होने की कामना

नई दिल्ली। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे स्‍वास्‍थ्‍य कारणों से अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। शिंजो आबे पिछले कई दिनों से बीमारी से परेशान चल रहे हैं और उन्‍हें कई बार हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा है। जापान के पीएम शिंजो आबे की खराब तबियत को लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट किया है। पीएम मोदी ने लिखा- 'मेरे प्रिय मित्र शिंजो आबे, आपके खराब स्वास्थ्य के बारे में सुनकर दुख हुआ। पीएम मोदी ने उनके स्वस्थ्य होने की कामना की।

Recommended Video

    Japan PM Shinzo Abe दे सकते हैं Resign, जानिए क्या है वजह? | वनइंडिया हिंदी
    Pained to hear about my dear friend Shinzo Abe’s ill health: PM Narendra Modi

    प्रधानमंत्री शिंजो आबे द्वारा स्‍वास्‍थ्‍य कारणों से अपने पद से इस्‍तीफा के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि, मेरे प्रिय मित्र शिंजो आबे, आपके खराब स्वास्थ्य के बारे में सुनकर दुख हुआ। हाल के वर्षों में, आपके बुद्धिमान नेतृत्व और व्यक्तिगत प्रतिबद्धता के चलते भारत-जापान साझेदारी पहले से कहीं अधिक गहरी और मजबूत हो गई है। मैं आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना और प्रार्थना करता हूं।

    बता दें कि, शिंजो आबे के इस्‍तीफे की अटकलें काफी दिनों से लग रही थीं। बताया जा रहा है कि पिछली बार जब आबे हॉस्पिटल गए थे तब वह करीब 7 घंटे तक वहां रहे थे। उनका कार्यकाल सितबंर 2021 तक है। इससे पहले साल 2006 से 2007 तक भी जापान के प्रधानमंत्री रहे थे। हालांकि, 2007 में भी उन्होंने बीमारी के चलते ही पद से इस्तीफा दिया था। 65 साल के आबे पिछले कई सालों से अल्सरेटिव कोलाइटिस से जूझ रहे हैं। उन्होंने हाल ही में बताया था कि युवावस्था से ही वे इस बीमारी से परेशान हैं और अब उनकी परेशानी काफी बढ़ गई है।

    2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद शिंजो आबे की उनसे अच्छी दोस्ती रही। पीएम मोदी उन तीन वैश्विक नेताओं में से हैं, जिन्हें शिंजो आबे ट्विटर पर फॉलो करते हैं। मोदी ने पीएम बनने के बाद 2014 में ही जापान का दौरा किया था। अगले साल यानी दिसंबर 2015 में आबे ने भारत दौरा किया था। यहां वे मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दशश्वमेघ घाट पर गंगा आरती में भी शामिल हुए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+