'...आपके निर्णय से हुई पीड़ा', MP रजनी पाटिल का निलंबन बढ़ाए जाने पर खड़गे का धनखड़ को पत्र
कांग्रेस सांसद रजनी अशोकराव पाटिल के निलंबन बढ़ाए जाने पर नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ऐसा निर्णय संसदीय परंपराओं का उल्लंघन है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उनकी पार्टी की सांसद रजनी अशोकराव पाटिल का निलंबन मानसून सत्र तक बढ़ाए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को सभापति जगदीप धनखड़ को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने सभापति के इस निर्णय पर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि उनका यह कदम संसदीय प्रक्रियाओं और परंपराओं का उल्लंघन है।
राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपनी पार्टी की सांसद रजनी पाटिल का निलंबन मानसून सत्र तक बढ़ाए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को सभापति जगदीप धनखड़ को पत्र लिखकर विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने पत्र में लिखा, "मैं आपकी ओर से रजनी पाटिल का निलंबन मानसून सत्र तक बढ़ाए जाने से आहत हूं। आपको याद होगा कि आज सुबह 13 दलों के सदन के नेताओं ने आपसे मिलकर आग्रह किया था कि रजनी पाटिल का निलंबन रद्द किए जाए। लेकिन आपने इस सामूहिक आग्रह को नजरअंदाज कर दिया।"
खड़गे ने सांसद रजनी अशोकराव पाटिल का निलंबलन बढ़ाए जाने कहा, "रजनी पाटिल के प्रति सदन में व्यवहार एक समर्पित महिला सांसद का अपमान है। इसको लेकर मैं अपनी ओर से नाराजगी जताना चाहता हूं। मेरे पार्टी के सहयोग और 19 विपक्षी दल भी इस संसदीय कदाचार को लेकर मेरी इस भावना से सहमत हैं।"
कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य रजनी पाटिल की संसद में सदस्यता से निलंबन अवधि को विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट मिलने तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। सभापति जगदीप धनखड़ ने बृहस्पतिवार को घोषणा की। बता दें कि रजनी पाटिल को 10 फरवरी को राज्यसभा की कार्यवाही की वीडियो रिकार्डिंग कर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए शेष बजट सत्र के लिए निलंबित किया गया था।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications