7 आतंकी का घर मिट्टी में, 60 छापेमारी, पाकिस्तानियों को वापस भेजा गया, पहलगाम हमले पर कार्रवाई की 5 बड़ी बाते
Pahalgam terror attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ देशभर में कार्रवाई तेज कर दी है। सुरक्षा बलों ने पिछले 48 घंटों में सात आतंकवादियों के घरों को तोड़ा है। कश्मीर में आतंकवादियों के इकोसिस्टम को खत्म करने के लिए जम्मू कश्मीर की पुलिस और सेना साथ मिलकर काम कर ही है। तलाशी अभियान जारी है।
आतंकवादियों के घर तोड़े जाने की लेटेस्ट अपडेट में उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कलारूस इलाके में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) के फारूक अहमद तड़वा के घर पर अधिकारियों ने बम से उड़ा दिया है। अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादी गतिविधियों में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। जम्मू-कश्मीर पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि अब तक 60 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की गई है।

पहलगाम हमले के बाद क्या-क्या एक्शन लिए गए? 5 प्वाइंट में समझे?
🔴 1. जम्मू-कश्मीर पुलिस के प्रवक्ता के मुताबिक शनिवार 26 अप्रैल तक श्रीनगर में 60 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की गई। घाटी में किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए मोबाइल व्हीकल चेकपॉइंट लगाए गए हैं। आतंकवादी समर्थकों के 100 से ज्यादा घरों की तलाशी ली गई और सैकड़ों स्थानीय लोगों को हिरासत में लिया गया है।
🔴 2. पाकिस्तानी नागरिक भारत छोड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में अल्पकालिक वीजा पर रह रहे सभी पाकिस्तानी नागिरक निर्वासित कर दिए गए हैं। वहीं इसके अलावा देश के अन्य राज्यों से भी पाकिस्तानी नागिरकों को निकाला जा रहा है। आज भारत छोड़ने का उनके लिए आखिरी दिन है। मेडिकल वीजा पर आए लोगों को 29 अप्रैल तक देश छोड़ने को कहा गया है।
🔴 3. देश के हर राज्य में कश्मीरी छात्रों, पर्यटकों और व्यापारियों के लिए उचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे।
🔴 4. जम्मू-कश्मीर के मंत्रियों ने शनिवार को विभिन्न राज्यों का दौरा किया ताकि संबंधित सरकारों के साथ प्रयासों का समन्वय किया जा सके और वहां रहने वाले केंद्र शासित प्रदेश के निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। पहलगाम आतंकी हमले के बाद कश्मीरी छात्रों और व्यापारियों को परेशान किए जाने की खबरों के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपने कैबिनेट मंत्रियों को विभिन्न शहरों में तैनात किया है।
🔴 5. लाइन ऑफ कंट्रोल पर सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पिछले दो दिनों से पाकिस्तानी सेना की ओर से कई चौकियों पर गोलीबारी की गई है। जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications