'बंदूक अड़ाकर बोले कलमा पढ़ो और फिर...', पहलगाम हमले जान गंवाने वाले सुशील की पत्नी ने बताई आंखोदेखी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कई लोगों ने जान गंवाई है, तो वहीं कई लोग इस हमले में घायल हो गए हैं। वहीं इंदौर के सुशील नाथेनियल की इस हमले में मौत हो चुकी है, जो अपने परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर घूमने गए थे। वहीं अब सुशील की पत्नी और बच्चों ने हमले की आंखोंदेखी बताई है।

इंदौर के अभिनंदन नगर में रहने वाले सुशील नाथेनियल क्रिश्चियन धर्म के हैं। यही कारण रहा कि, इस हमले में उन्हें जान गंवानी पड़ी। हमले से पहले आतंकियों ने सुशील का धर्म पूछ कर उन्हें कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया था। इंदौर के MR-10 स्थित अभिनंदन नगर में रहने वाले सुनील नाथेनियल एलआईसी की अलीराजपुर शाखा में पदस्थ थे, जहां आतंकी हमले में उनकी मौत हो चुकी है, तो वहीं उनकी बेटी घायल हुई है।

Indore

सुशील की पत्नी ने बताया कि, उन्होंने हमारी जान बचाने के लिए अपने सीने पर गोली खाई है। तीन कम उम्र के छोटे-छोटे लड़के थे, उन्होंने मेरे मिस्टर के पास बंदूक अड़ाकर कलमा पढ़ने के लिए कहा, मेरे मिस्टर ने कहा, मैं क्रिश्चियन हूं, मुझे कलमा पढ़ना नहीं आता। बस उनके इतना बोलने पर ही उन्हें सीने पर गोली मार दी। मेरे पति ने वहीं दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि, सुशील नाथनियाल के साथ उनकी पत्नी भी थी, जिसे उन्होंने हमले से पहले छुपा दिया था। सुशील के परिजनों ने बताया कि, आतंकवादियों ने उन्हें पहले घुटनों के बल बैठाया, और फिर कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया। वहीं जब सुशील कलमा नहीं पढ़ पाए, तो उन्हें गोलियों से भून दिया गया।

हमले का शिकार हुए सुशील नथानियल

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पहलगाम आतंकी हमले का शिकार हुए इंदौर के सुशील नथानियल की अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पटवारी ने सुशील के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहन दुख और संवेदना व्यक्त की।

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा, "इस अपार दुख की घड़ी में हम सभी आपके साथ है। उनका पूरी कांग्रेस पार्टी इस विषम परिस्थिति में पीड़ित परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।" पटवारी ने शोकाकुल परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया और कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके दुख में साझीदार है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि आतंकवाद के खिलाफ देश की एकजुटता अटूट है और ऐसे कायराना हमलों से भारत का हौसला कभी कमजोर नहीं होगा।

आतंकवाद का पुतला जलाया

इंदौर शहर अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष सुबुर अहमद गोरी ने बताया कि शहर के आज़ाद नगर स्थित गोल चौराहा पर कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में मध्यप्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग द्वारा प्रदेश अध्यक्ष शेख अलीम के नेतृव में सुबह 11 बजे आतंकवाद का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष इस अवसर पर प्रदेशअध्यक्ष शेख अलीम ने कहा हिन्दुतान की गंगा जमुनी तहज़ीब को तोड़ने की आतंकवादियो की साजिश है,इस देश का अमन पसंद हिन्दू मुसलमान भारत की एकता अखंडता के लिए अपनी जान कुर्बान करने को भी तैयार है। आतंकवादियो का कोई धर्म नही उन्होंने निर्दोष हिन्दू, मुसलमान, ईसाई भाई की हत्या की है। और देश में अस्थिरता लाने की साजिश की लेकिन हम सब एक है और मिलकर आतंकवाद का मुकाबला करेंगे।

ये भी पढ़े- Pahalgam Hamla: 'कलमा पढ़ो, या जान दो...', इंदौर के टूरिस्ट ने पहलगाम हमले में गंवाई जान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+