Pahalgam Hamla: 'कलमा पढ़ो, या जान दो...', इंदौर के टूरिस्ट ने पहलगाम हमले में गंवाई जान

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कई लोगों के मारे जाने की खबर है, तो वहीं कई लोग इस हमले में घायल हो गए हैं। वहीं इंदौर के सुनील नाथेनियल की इस हमले में मौत हो चुकी है, जो अपने परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर घूमने गए थे।

इंदौर के अभिनंदन नगर में रहने वाले सुनील नाथेनियल क्रिश्चियन धर्म के हैं। यही कारण रहा कि, इस हमले में उन्हें जान गंवानी पड़ी। हमले से पहले आतंकियों ने सुनील का धर्म पूछ कर उन्हें कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया था।

Indore

कलमा नहीं पढ़ पाए, तो उन्हें गोलियों से भून दिया

इंदौर के MR-10 स्थित अभिनंदन नगर में रहने वाले सुनील नाथेनियल एलआईसी की अलीराजपुर शाखा में पदस्थ थे, जहां आतंकी हमले में उनकी मौत हो चुकी है, तो वहीं उनकी बेटी घायल हुई है। बताया जा रहा है कि, सुनील नाथनियाल के साथ उनकी पत्नी भी थी, जिसे उन्होंने हमले से पहले छुपा दिया था। सुनील के परिजनों ने बताया कि, आतंकवादियों ने उन्हें पहले घुटनों के बल बैठाया, और फिर कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया। वहीं जब सुनील कलमा नहीं पढ़ पाए, तो उन्हें गोलियों से भून दिया गया।

हमले को लेकर आक्रोश

पहलगाम में हुए आतंकी हमले की हर कोई निंदा कर रहा है, जहां सभी इस हमले को लेकर आक्रोशित हैं। वहीं अब देशभर में इस हमले के विरोध में लगातार विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। इसके साथ ही एक कठोर कार्रवाई आतंकवादियों के खिलाफ करने की मांग की जा रही है। देश भर में हो रहे विरोध के बीच अब लगातार मृतकों को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। वहीं इसी हमले का पुरजोर विरोध किया जा रहा है। इंदौर में हमले के विरोध में अलग-अलग स्थान पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जा रही है। साथ ही आने वाले वक्त में इस तरह की कायराना हरकत को अंजाम ना दिया जा सके, इसके लिए सरकार से कठोर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

ये भी पढ़े- Kashmir Terror Attacks Last 10 Years: बीते 10 साल में कश्मीर में कब-कब हुए बड़े हमले? देखें पूरी लिस्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+