Seema Haider: क्या यहीं तक था सीमा-सचिन का साथ, जाना होगा पाकिस्तान वापस? चौंकाने वाला अपडेट!
Seema Haider: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान को लेकर अब तक का सबसे कड़ा रुख अपनाया है। इस हमले ने देश को झकझोर दिया, जिसके बाद केंद्र सरकार ने कई बड़े और सख्त फैसले लिए। भारत ने न सिर्फ पाकिस्तान के साथ अपने राजनयिक संबंधों में कटौती की, बल्कि सिंधु जल संधि को भी स्थगित कर दिया है।
अटारी बॉर्डर को बंद करने और सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने का ऐलान भी सरकार की ओर से कर दिया गया है। पाकिस्तानियों को 48 घंटे में भारत छोड़ने का अल्टीमेटम मिला है। इन कड़े कदमों के बाद सोशल मीडिया पर एक ही नाम चर्चा में है - सीमा हैदर!

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर का मामला अब एक बार फिर सुर्खियों में है। लोग जानना चाहते हैं कि क्या सीमा, जिसने भारतीय युवक सचिन मीणा से शादी की है और अपने पांच बच्चों (गुलाम हैदर के 4 लड़के और सचिन की एक लड़की) के साथ भारत में रह रही है, उसे भी अब देश छोड़ना पड़ेगा? क्या सरकार का ये फैसला सीमा-सचिन की प्रेम कहानी पर लगा देगा या उनकी कहानी कुछ अलग मोड़ ले सकती है?
ये भी पढ़ें: Video: पहलगाम में मारे गए पुणे के संतोष जगदाले का बेटी ने किया अंतिम संस्कार, दर्दनाक मंजर देख फट जाएगा कलेजा
सीमा हैदर को जाना होगा वापस पाकिस्तान?
इन कड़े फैसलों के बीच सबकी नजरें सीमा हैदर पर टिक गई हैं। पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर भारतीय युवक सचिन मीणा से प्यार कर बैठीं और नेपाल के रास्ते भारत आकर उससे शादी कर ली। वे अपने चार बच्चों के साथ भारत में रह रही हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ही अपने पांचवे बच्चे के रूप में एक बेटी को जन्म भी दिया है। अब लोग जानना चाह रहे हैं कि क्या सीमा को भी भारत छोड़ना होगा?
बिना वीजा-पासपोर्ट आई थीं सीमा
जानकारी के अनुसार, सीमा शारजाह से टूरिस्ट वीजा पर नेपाल पहुंची थीं और वहां से बस के जरिए भारत आई थीं। उन्होंने बिना वीजा या पासपोर्ट के भारत में प्रवेश किया था, जिससे यह मामला कानूनी पेचीदगियों में उलझा हुआ है। यूपी एटीएस पहले ही उनसे पूछताछ कर चुकी है और मामला कोर्ट में लंबित है। सीमा ने भारतीय नागरिकता लेने की इच्छा भी जाहिर की थी।
क्या हो सकता है आगे?
सरकार के ताजा फैसले का असर सीमा हैदर पर पड़ेगा या नहीं, यह पूरी तरह से कोर्ट और गृह मंत्रालय के निर्णय पर निर्भर करेगा। अगर राज्य सरकार इस मामले में रिपोर्ट दायर करती है, तो सीमा को गैरकानूनी तरीके से भारत आने के लिए सजा भी मिल सकती है, या उन्हें वापस पाकिस्तान भेजा जा सकता है।
ये भी पढ़ें: Indus Water Treaty Suspension: क्या थी सिंधु जल संधि? क्यों भारत के एक्शन से तिलमिलाया पाकिस्तान?












Click it and Unblock the Notifications