Video: पहलगाम में मारे गए पुणे के संतोष जगदाले का बेटी ने किया अंतिम संस्कार, दर्दनाक मंजर देख फट जाएगा कलेजा
Santosh Jagdale Funeral: पहलगाम टेरर अटैक में मारे गए संतोष जगदाले को नम आंखों से आज गुरुवार 24 अप्रैल को आखिरी विदाई दी गई। उनका पार्थिव शरीर पुणे स्थित उनके घर पहुंचा, जहां शरद पवार समेत स्थानीय नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। संतोष जगदाले का अंतिम संस्कार उनकी बेटी असावरी जगदाले ने किया।
पहलगाम में 23 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले का शिकार हुए संतोष जगदाले उन 28 मासूमों में से एक थे, जिनकी इस क्रूर हमले में जान चली गई थी। पुणे के कार्वेनगर निवासी संतोष जगदाले (50) एक इंटीरियर डेकोरेटर, एक बीमा एजेंट और एक बिजनेसमैन थे। उनके जाने से ना सिर्फ उनका परिवार बल्कि उनके दोस्त भी दुखी हैं। परिवार वाले उन्हें एक ''फैमिली मैन'' की तरह याद करते हैं।

संतोष के भाई अजय बोले- वो हमेशा परिवार को हमेशा सबसे ज्यादा तवज्जो देते थे
संतोष के भाई अजय ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, "वह सबसे अच्छे व्यक्ति थे।" अजय ने कहा, "उनकी नौकरी और रुचियां उन्हें व्यस्त रखती थीं, लेकिन उन्हें परिवार के साथ इन लंबी यात्राओं पर जाना बहुत पसंद था।" संतोष अपने परिवार के साथ कार्वेनगर की ज्ञानदीप कॉलोनी में तीन भाइयों के बीच बंटे तीन मंजिला बंगले के ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे। सबसे बड़े भाई अजय पहली मंजिल पर रहते हैं और अविनाश और परिवार ऊपरी मंजिल पर रहते हैं। कुछ साल पहले, संतोष ने वारजे के पास शिवाने में एक स्नैक आउटलेट खोला था। लेकिन तीन नौकरियों के व्यस्त शेड्यूल के बावजूद, उनके करीबी लोगों ने कहा कि उन्होंने हमेशा उनके लिए समय निकाला।












Click it and Unblock the Notifications