Pahalgam Attack: संकट में पहलगाम! पर्यटन ठप, रोजगार बर्बाद, स्थानीय लोग बेहाल, जीवन हुआ मुश्किल
Pahalgam Attack: पहलगाम में पर्यटकों पर हुए भयानक आतंकी हमले को एक महीने हो गया है। इस घटना के बाद भारत ने आतंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इस सैन्य अभियान के जरिए भारत ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी अड्डे को तहस-नहस कर दिया औक सैकड़ों की संख्या में आतंकी मार गिराए।
दूसरी ओर इस आंतकी हमले के बाद से ही जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) आने वाले पर्यटकों में भारी गिरावट देखने को मिली है।

खास कर पर्यटकों से गुलजार रहने वाले पहलगाम में पहले के अपेक्षा बहुत कम पर्यटक आ रहे हैं। इस वजह से पहलगाम में पर्यटकों पर निर्भर रहने वाले लोगों की आजीविका संकट में है और उनका जीवन कठिनाईयों से गुजर रहा है।
पर्यटन ठप, रोज़गार बर्बाद
वहीं, पहलगाम और आसपास के इलाकों के स्थानीय लोग अपनी आजीविका को लेकर चिंतित हैं क्योंकि पर्यटक यहां आना लगभग बंद हो चुके हैं। टूर ऑपरेटर नसीर अहमद ने PTI से बात करते हुए कहा कि, यह जगह वीरान लग रही है। पहलगाम में पहले किसी भी दिन हजारों पर्यटक आते थे, जिससे दुकानदारों, सड़क किनारे सामान बेचने वालों, घोड़सवारों, टैक्सी चालकों और होटल मालिकों को रोजगार मिलता था।'
उन्होंने बताया कि, '1990 के दशक के शुरुआती वर्षों में जब संघर्ष अपने चरम पर था, तब भी पहलगाम इतना सुनसान नहीं दिखता था। उस वक्त भी स्थानीय पर्यटक (कश्मीरी) आते थे, जो अर्थव्यवस्था को थोड़ा बहुत सहारा देते थे, लेकिन इस बार स्थानीय पर्यटक भी नहीं आ रहे हैं।'
आजीविका पर संकट
वहीं एक दुकानदार मोहम्मद इरशाद ने PTI को बताया कि, पर्यटन से जुड़े लोगों की स्थिति अब बेहद गंभीर हो गई है। सरकार को इस ओर ध्यान देना होगा। पिछले एक महीने से लोग एक पैसा भी नहीं कमा पाए हैं और यह स्थिति अब और अधिक नहीं चल सकती।
ये भी पढ़ें Operation Sindoor पर भारत का डिप्लोमैटिक स्ट्राइक! जापान और UAE के सामने खोली पाकिस्तान की पोल
26 लोगों की हुई थी मौत
आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को पहलगाम के मनमोहक बैसरन की घाटी में हमला किया था, जिसमें 25 पर्यटक और एक स्थानीय व्यक्ति, जिसने उनकी जान बचाने की कोशिश की, की हत्या कर दी गई थी। हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों की सही संख्या का पता नहीं चल पाया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक इसमें चार से छह आतंकवादी शामिल थे। आतंकवादियों ने पीड़ितों से उनके धर्म की पुष्टि के लिए कलमा पढ़वाया और फिर उन पर गोली चलाई। इस घटना के बाद से ही पूरे देश में उबाल है।
ये भी पढ़ें Pahalgam Attack: एक महीने बाद भी पहलगाम हमलावरों का सुराग नहीं, क्या-क्या हुआ रिपोर्ट में पढ़ें
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications