Operation Sindoor पर भारत का डिप्लोमैटिक स्ट्राइक! जापान और UAE के सामने खोली पाकिस्तान की पोल

Operation Sindoor: आतंकवाद के खिलाफ भारत के 'जीरो टॉलरेंस' (Zero Tolerance) संदेश को विश्व स्तर पर पहुंचाने के लिए बनाई गई सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल (All-party delegations) ने अपना मिशन को शुरू कर दिया है। जापान में जदयू सांसद संजय झा (Sanjay Jha) के नेतृत्व में पहुँचे प्रतिनिधिमंडल ने कई उच्चस्तरीय कार्यक्रमों और बैठकों में हिस्सा लेकर भारत का स्पष्ट और सशक्त संदेश वहां की सरकार, थिंक टैंक्स और जनप्रतिनिधियों तक पहुँचाया। वहीं, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे (Shrikant Shinde) के नेतृत्व में पहुँची प्रतिनिधिमंडल ने भी विभिन्न सरकारी विभागों के प्रमुखों से मुलाकात कर भारत की आतंकवाद के प्रति सख्त नीति और क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर भारत की चिंता साझा की।

Operation Sindoor

UAE को बताया आतंकवाद पर भारत का रुख

श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के सहिष्णुता और सह-अस्तित्व मामलों के मंत्री शेख नाहयान मुबारक अल नाहयान, संघीय राष्ट्रीय परिषद (FNC) के रक्षा, आंतरिक एवं विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष और राष्ट्रीय मीडिया कार्यालय के महानिदेशक महामहिम डॉ. जमाल मोहम्मद ओबैद अल काबी से सार्थक चर्चा की और आतंकवाद पर भारत का रुख बताया।

प्रतिनिधिमंडल में ये लोग हैं शामिल

शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल अबू धाबी पहुंची। इस प्रतिनिधिमंडल में भाजपा सांसद बंसुरी स्वराज, IUML सांसद ई.टी. मोहम्मद बशीर, भाजपा सांसद अतुल गर्ग, बीजेडी सांसद सस्मित पात्र, भाजपा के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा, भाजपा नेता एस.एस. आहलूवालिया और राजदूत सुजन चिनॉय शामिल हैं।

ये भी पढ़ें 'Operation Sindoor जारी है, आतंकियों को घर में घुसकर मारेंगे', विदेश मंत्री जयशंकर ने दी चेतावनी

आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ- UAE

वहीं भारत के इस पहल पर UAE के रक्षा, आंतरिक और विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष डॉ. अली राशिद अल नुआइमी ने कहा कि, 'हम पहले से ही (भारत के साथ आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में) सहयोग कर रहे हैं। भारतीय नागरिकों की सुरक्षा किसी भी सूरत में समझौते योग्य नहीं है। भारत हमारा रणनीतिक साझेदार है, यह केवल सरकार तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत की जनता से भी हमारा गहरा संबंध है।'

आतंकवाद की लड़ाई में जापान का भारत को समर्थन

दूसरी ओर जेडीयू सांसद संजय झा के नेतृत्व में जापान गई सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने टोक्यो में जापान के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया, जापान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के अध्यक्ष श्री ताकाशी एंडो, पूर्व प्रधानमंत्री, लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) के उपाध्यक्ष और जापान-भारत एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री योशिहिदे सुगा से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने टोक्यो में प्रमुख जापानी थिंक टैंक्स के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उन्हें भारत की आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति से अवगत कराया। वहीं वहां आए प्रतिभागियों ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में मजबूत समर्थन व्यक्त किया।

संजय झा की टीम में ये लोग शामिल

जेडीयू सांसद संजय झा के नेतृत्व में जापान गई सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में BJP सांसद अपराजिता सारंगी, बृजलाल, प्रधान बरुआ और डॉ हेमांग जोशी, कांग्रेस नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री श्री सलमान खुर्शीद, TMC सांसद अभिषेक बनर्जी, CPI(M) सांसद जॉन ब्रिटास, पूर्व राजदूत श्री मोहन कुमार शामिल हैं।

ये भी पढ़ें Operation Sindoor: अमेरिका के लिए देरी से रवाना होगा भारत का कूटनीतिक दल, शशि थरूर ने बताई इसके पीछे की वजह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+