Pahalgam Terror Attack: अटारी बॉर्डर बंद, 'शैतान' की लौटी बारात! और लंबा हुआ पाकिस्तानी दुल्हन इंतजार

Pahalgam Attack Attari Border Closed : ​क्या आपने कभी सोचा है कि एक शादी, जो दो देशों के बीच प्यार और रिश्तों की मिसाल बन सकती थी, अचानक एक आतंकी हमले की वजह से अधूरी रह जाए? बाड़मेर से बारात चली थी प्यार की दास्तां पूरी करने, लेकिन पहलगाम की गोलियों ने सरहद बंद कर दी। पाकिस्तान में बसी दुल्हन (Pakistani Bride) से मिलने की आस लिए पहुंचे दूल्हे शैतान सिंह की बारात अटारी बॉर्डर से ही लौटा दी गई।

दरअसल, राजस्थान के बाड़मेर जिले के रहने वाले शैतान सिंह (Groom Shaitan Singh) की शादी पाकिस्तान के अमरकोट की रहने वाली केसर कंवर से 30 अप्रैल को होनी थी। लेकिन, एक बार फिर आतंकवाद ने दो देशों के बीच खटास पैदा कर दी।

Pahalgam Terror Attack

पहलगाम हमला बना सरहद का ताला

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए आतंकवादी हमले में 26 निर्दोष पयर्टकों की हत्या हुई। इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ वीजा सेवाएं तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दीं। साथ ही, अटारी बॉर्डर को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।

नतीजा?

शैतान सिंह की बारात, जो चार साल पुरानी सगाई को शादी में बदलने निकली थी, बॉर्डर से लौटने को मजबूर हो गई।

वीजा मिला था, लेकिन प्यार हार गया

सगाई के बाद तीन साल की लंबी कागजी लड़ाई के बाद परिवार को 18 फरवरी को वीजा मंजूरी मिली। वीजा 12 मई तक वैध था। इसी उम्मीद पर तय हुई थी 30 अप्रैल की शादी। लेकिन, जैसे ही बारात 25 अप्रैल को अटारी बॉर्डर पहुंची, वहां उन्हें रोक दिया गया।

'आतंकी हमले ने हमारी खुशियां छीन ली'

दूल्हा शैतान सिंह ने दुख जताते हुए कहा, 'आतंकियों ने जो किया वो गलत है। हमारी शादी का कोई लेना-देना नहीं था, लेकिन सरहद अब बंद है। देखते हैं आगे क्या होता है।' वहीं, उनके भाई सुरिंदर सिंह ने कहा, 'हमारे रिश्तेदार पाकिस्तान में हैं, मेरी दादी और चाचा-ताऊ वहीं रहते हैं। अब शादी टल गई। जो हमला हुआ वो दिल दहला देने वाला है।'

भारत ने दिए 48 घंटे: पाकिस्तानियों को देश छोड़ने का निर्देश

  • सरकार ने साफ कर दिया है कि सार्क वीजा छूट योजना के तहत कोई पाकिस्तानी अब भारत नहीं आ सकेगा।
  • विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जानकारी दी कि जो भी पाकिस्तानी नागरिक भारत में हैं, उन्हें 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ना होगा। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक में यह फैसला लिया गया।

क्या होगा अब?

  • अटारी बॉर्डर अनिश्चित काल के लिए बंद है।
  • विजा रद्द हो चुका है।
  • बारात लौट चुकी है।
  • और दोनों परिवार अब सिर्फ एक सवाल पूछ रहे हैं - क्या मोहब्बत की कोई सरहद नहीं होती, या अब मोहब्बत भी राजनीति में गिरफ़्तार है?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+