'तुम्हारी माँ को मारा वह आतंकवाद, हमारी बेटियों को मारा जाए तो क्या', बिलावल भुट्टो पर भड़के ओवैसी
Pahalgam Attack: ओवैसी ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान पर जोरदार निशाना साधा है। पाकिस्तान की ओर से लगातार दिए जा रहे धमकी पर भी उन्होंने पलटवार किया है।
ओवैसी ने कहा कि, 'जो पाकिस्तान में बैठकर बकवास कर रहे हैं, उन्हें यह याद रखना चाहिए कि तुम भारत से आधे घंटे दूर ही नहीं बल्कि आधे सदी पीछे भी हो। उन्हें यह याद रखना चाहिए कि वे भारत आपके देश का बजट हमारे सैन्य बजट के बराबर भी नहीं है।'

बिलावल भुट्टों पर साधा निशाना
उन्होंने पाकिस्तान सरकार के मंत्री बिलावल भुट्टों की ओर से दी गई धमकी पर पलटवार करते हुए कहा कि, 'जब आपकी माँ को गोली मारी तो वह आतंकवाद (Terrorism) है, और हमारी माँ-बेटियों को मारा जाए तो वह आतंकवाद नहीं है क्या?'
'Lashkar-e-Taiba पाकिस्तान हुकूमत की नाजाइज़ औलाद'
वहीं इस घटना की जिम्मेदारी लेने वाली आतंकवादी संगठन Lashkar-e-Taiba पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, 'Lashkar-e-Taiba पाकिस्तान हुकूमत की नाजाइज़ औलाद है, भारत के खिलाफ पाकिस्तान लंबे समय से आतंकियों को ट्रेनिंग दे रहा है।'
देश चुप नहीं बैठेगा- ओवैसी
ओवैसी ने आगे कहा कि, 'भारत के लोगों को धर्म के आधार पर निशाना बनाना ISIS जैसी कार्रवाई के बराबर है और पाकिस्तान को चेतावनी दी कि अगर उसने भारत के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किया, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। उन्हें यह याद रखना चाहिए कि अगर वे किसी देश में घुसकर निर्दोष लोगों को मारते हैं, तो वह देश चुप नहीं बैठेगा।'
हमें एकजुट रहना होगा- ओवैसी
वहीं उन्होंने कहा कि, पाकिस्तान, ISIS और LeT चाहता है कि भारत में हिंदू-मुसलमानों के बीच और नफ़रत फैले। लेकिन हमें उनकी साज़िशों को नाकाम बनाने के लिए एकजुट रहना होगा।
26 लोगों की हुई थी मौत
दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के हमलावरों ने बैसरान घाटी में पर्यटकों के एक समूह पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।
घटनास्थल के वीडियो में चारों तरफ अफरा-तफरी और हमलावरों को अंधाधुंध गोलीबारी करते देखा गया। इस हमले के बाद से ही भारत सरकार ने पाकिस्तान के ऊपर कई कार्रवाई कर चुका है।
ये भी पढ़ें Kashmir Attack: क्या कांग्रेस सांसद की पत्नी को पाकिस्तान से मिल रहा है वेतन? CM हिमंता के दावे से मचा बवाल
पाकिस्तान पर भारत ने कसा शिकंजा
22 अप्रैल को हुए पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही भारत पाकिस्तान पर शिकंजा कसने में जुटा है। भारत ने पाकिस्तान पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंधु जल समझौते को रद्द करने समेत कई फैसले ले चुका है। इसी से डर कर पाकिस्तान में हलचल मची हुई है।












Click it and Unblock the Notifications