Kashmir Attack: क्या कांग्रेस सांसद की पत्नी को पाकिस्तान से मिल रहा है वेतन? CM हिमंता के दावे से मचा बवाल
Kashmir Attack: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने रविवार को कांग्रेस के एक सांसद को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस दौरान उन्होंने सांसद का बिना नाम लिए कई सवाल पूछे और उन पर गंभीर आरोप लगाया। असम के सीएम हिमंता ने सांसद की पत्नी की नागरिकता को लेकर भी सवाल उठाते हुए प्रश्न पूछा।
पाकिस्तानी NGO से वेतन लेने का लगाया आरोप
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने एक कांग्रेस सांसद से पूछा कि, क्या उन्होंने पाकिस्तान में लगातार 15 दिन बिताए थे और क्या उनकी पत्नी को पड़ोसी देश के एक एनजीओ से वेतन मिलता है।

इन नेता की पत्नी को लेकर उठाया सवाल
सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर सवालों की एक श्रृंखला पोस्ट करते हुए सांसद की पत्नी और बच्चों की नागरिकता स्थिति पर भी सवाल उठाए, हालांकि उन्होंने कांग्रेस नेता का नाम नहीं लिया।
हालांकि मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में सीधे तौर पर किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन वह और बीजेपी लंबे समय से लोकसभा में कांग्रेस के डिप्टी लीडर गौरव गोगोई (Gaurav Gogoi)पर उनकी पत्नी के कथित पाकिस्तानी संबंधों को लेकर निशाना साध रहे हैं।
हिमंता ने क्या लिखा?
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि,
कांग्रेस पार्टी के माननीय सांसद से कुछ सवाल
- क्या आपने पाकिस्तान में लगातार 15 दिनों तक यात्रा की थी? अगर हां, तो कृपया अपनी यात्रा का उद्देश्य स्पष्ट करें।
- सरमा ने आगे सवाल किया कि, 'क्या यह सच है कि सांसद की पत्नी भारत में रहते और काम करते हुए भी पाकिस्तान आधारित एक एनजीओ से वेतन प्राप्त करती हैं। उन्होंने पूछा, अगर हां, तो हम जानना चाहेंगे कि भारत में किए गए कार्यों के लिए पाकिस्तान स्थित संगठन क्यों वेतन दे रहा है?'
- मुख्यमंत्री ने यह भी पूछा कि, 'सांसद की पत्नी और दो बच्चों की नागरिकता क्या है। क्या वे भारतीय नागरिक हैं, या किसी अन्य देश की नागरिकता रखते हैं? उन्होंने यह भी जोड़ा कि "अभी और भी कई सवाल पूछे जाएंगे।'
पहले भी सीएम लगा चुके हैं आरोप
पिछले महीने मुख्यमंत्री ने कहा था कि राज्य सरकार पाकिस्तान के नागरिक अली तक़ीर शेख के कथित हस्तक्षेप की जांच के लिए इंटरपोल जैसी एजेंसियों की मदद ले सकती है। कहा जा रहा है कि शेख के संबंध गौरव गोगोई की ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न से हैं।
ये भी पढ़ें Kashmir Attack: क्या सरकार शुभम द्विवेदी को शहीद का दर्जा देगी? पत्नी ने उठाई आवाज़, जानिए क्या कहा?
कांग्रेस सांसद ने किया पलटवार
वहीं इस आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने आरोप लगाया था कि बीजेपी के पास उठाने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह बेसिर-पैर के आरोप" लगा रही है।












Click it and Unblock the Notifications