एक्ट्रेस मल्लिका दुआ की मां पद्मावती का कोरोना से निधन, एक महीने से संक्रमण से जूझ रही थीं
नई दिल्ली, 12 जून: रेडियोलॉजिस्ट पद्मावती दुआ का कोरोना वायरस संक्रमण के चलते निधन हो गया है। वो 61 साल की थीं और बीते एक महीने से कोरोना से संक्रमित थीं। चिन्ना दुआ के नाम से पहचान रखने वालीं पद्मावती एक्ट्रेस मल्लिका दुआ की मां और पत्रकार विनोद दुआ की पत्नी थीं। शुक्रवार को मेदांता अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन पर कई पत्रकारों और फिल्म जगत के लोगों ने गम का इजहार किया है।

चिन्ना दुआ और विनोद दुआ मई के महीने में कोरोना की चपेट में आए थे। चिन्ना दुआ ने बताया था कि 13 मई को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद दोनों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। हाल ही में विनोद दुआ ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि उनकी तबीयत में सुधार है लेकिन शुक्रवार रात को चिन्ना की मौत हो गई।
मल्लिका दुआ ने उनकी मौत की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा- कल रात वो हमें छोड़कर चली गईं। मेरी अम्मा, मुझे माफ कर दो कि मैं आपको बचा नहीं पाई। एक्ट्रेस बीना काक ने अपने ट्वीट में लिखा है - तुमने बहुत सहा चिन्ना, अब आराम से रहो. ढेर सारा प्यार।












Click it and Unblock the Notifications