पद्मावती को रिलीज होने से कोई नहीं रोक सकता: दीपिका पादुकोण
नई दिल्ली। फिल्म पद्मावती की रिलीज को को रोकने के लिए जहां एक तरफ राजस्थान समेत देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं वहीं दूसरी तरफ फिल्म में 'पद्मावती' बनी दीपिका पादुकोण ने कहा है कि इस फिल्म को कोई भी चीज रिलीज होने से नहीं रोक सकती है। दीपिका ने कहा, 'हम सेंसर बोर्ड के प्रति जवाबदेह हैं। सेंसर बोर्ड ने इसे पास कर दिया है। मेरा विश्वास है कि अब इस फिल्म को रिलीज होने से कोई नहीं रोक सकता।'

दीपिका पादुकोण ने फिल्म के विरोध को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा, 'पूरी फिल्म इंडस्ट्री इस मुद्दे पर साथ है जो कि बताता कि यह सिर्फ पद्मावती की ही बात नहीं है। हम इससे भी बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं।' बता दें कि संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म पद्मावती में दीपिका पादुकोण लीड रोल 'पद्मावती' का किरदार निभा रही हैं।
दीपिका न कहा कि पद्मावती फिल्म का जिस तरह विरोध किया जा रहा है वो बेहद डराने वाला है और नि:संदेह भयभीत करने वाला है। दीपिका ने कहा, 'हमें ये खुद से पूछना चाहिए कि हमने अपने आप को कैसा बना लिया है? एक देश के रुप में हम ये कहां पहुंच गए हैं?' वहीं फिल्म के बारे में बात करते हुए दीपिका ने कहा कि ऐसा बहुत कम देखने को मिलते है जब फिल्म में दो बड़े अभिनेता मौजूद हो उसके बावजूद फिल्म का लीड रोल एक अभिनेत्री कर रही हो। दीपिका ने कहा कि एक महिला के तौर पर इस फिल्म का हिस्सा बनने पर उन्हें गर्व की अनूभूति हो रही है इ फिल्म में वहीं दिखाया जा रहा है जो दिखाया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications