पद्मश्री निर्मल सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित , पंजाब में कुल 62 मामले

चंडीगढ़। पद्मश्री और स्वर्ण मंदिर के पूर्व 'हजूरी रागी' निर्मल सिंह के बुधवार को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। बुधवार को एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी कि, निर्मल सिंह कोरोना से संक्रमित हैं। सिविल सर्जन प्रभदीप कौर जोहल ने कहा कि 62 वर्षीय 'गुरबानी' वाचक की जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। हाल ही में विदेश से लौटे सिंह को 30 मार्च को सांस फूलने और चक्कर आने की शिकायत के बाद गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Recommended Video

    Covid-19: Gurbani maestro Nirmal Singh की Coronavirus से मौत | वनइंडिया हिंदी
    Padma Shri Recipient Nirmal Singh Tests Positive For Coronavirus punjab

    इस बीच, पुलिस ने संक्रमण के फैलने से रोकने के लिए सिंह के आवास के आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, सिंह ने विदेश से लौटने के बाद दिल्ली और कुछ अन्य स्थानों पर सम्मेलन (धार्मिक सभा) का आयोजित किया था। सिंह ने अपने परिवार के सदस्यों और अन्य रिश्तेदारों के साथ 19 मार्च को चंडीगढ़ के एक घर में भी "कीर्तन" किया था।

    सिविल सर्जन ने बताया कि, कि उनकी दो बेटियां, बेटा, पत्नी, एक ड्राइवर और उनके साथ छह अन्य लोग यहां एक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। उन सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन ने सेक्टर 27 में उनके द्वारा आयोजित धार्मिक सभा के बारे में सूचित किया है।

    बता दें कि, निर्मल सिंह को गुरु ग्रंथ साहिब (सिख पवित्र ग्रंथ) के गुरबानी में सभी 31 "राग" का ज्ञान है। उन्हें 2009 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। पंजाब और चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमण के बुधवार तक 62 केस सामने आ चुके हैं। चार संक्रमितों की मौत हो चुकी है। संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन है। पंजाब में 10 दिनों से कर्फ्यू लगा हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+