रविशंकर, अनुपम खेर, सायना समेत 56 हस्तियों को पद्म पुरस्कार
नई दिल्ली| आज देश के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में खेल, समाज सेवा, फिल्मी क्षेत्रों से जुड़े करीब 56 प्रख्यात हस्तियोंको पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जिसमें अभिनेता अनुपम खेर और देश के पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक विनोद राय शामिल हैं।
तो वहीं धीरूभाई अंबानी (मरणोंपरांत), अर्थशास्त्री अविनाश कमलाकर दीक्षित, आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर को पद्म विभूषण और हाफिज सोराब कांट्रेक्टर, बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल, वैज्ञानिक अल्ला वेंकट रामा राव और गास्ट्रोइंटेरोलॉजिस्ट दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी पद्म भूषण से नवाजा गया है।
इन सबके आलावा करीब 43 लोगों को पद्दमश्री से सम्मानित किया गया है जिसमें फिल्म एक्टर अजय देवगन और तीरंदाज दीपिका कुमारी जैसे दिग्गज शामिल हैं।













Click it and Unblock the Notifications