Video: एक तरफ पाठ तो दूसरी तरफ नमाज, पंजाब के इस गुरुदारे ने पेश की कौमी एकता की मिसाल
Punjab Gurdwara Viral Video: पंजाब से कौमी एकता और आपसी भाईचारे को बढ़ाने वाला एक वीडियो सामने आया है, जिसमें गुरुद्वारे में एक साथ पाठ और नमाज की गई। पंजाब का मलेरकोटला मलेरकोटला जिला मुस्लिम सिख समुदाय के बीच भाईचारे की एक मिसाल बनता जा रहा है।
कालियान गांव के गुरुद्वारे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें शायद पहली बार 'पाठ' और नमाज गुरुद्वारे के मुख्य हॉल में एक साथ हुई।

एक साथ की गई पाठ और नमाज
TOI की रिपोर्ट के मुताबिक गांव के लोगों ने गुरुद्वारा बाबा गुरसेवक सिंह में एक साथ 'पाठ' और नमाज की करके सांप्रदायिक सद्भाव का दर्शायी है, इस आयोजन के साथ खाने के माध्यम से सिख, मुस्लिम और हिंदू समुदायों के बीच एकता को बढ़ावा दिया।
यहां तक कि गुरुद्वारे के मुख्य हॉल (दरबार साहिब) के अंदर अजान (नमाज के लिए आवाज) किया गया था, वहां नमाज अदा की गई और बाद में मुस्लिम समुदाय ने मलेरकोटला के कलियान गांव में गुरुद्वारे के लंगर हॉल में इफ्तार भी किया।
रिपोर्ट के मुताबिक कालियान गांव - जिसमें मुख्य रूप से सिखों की संख्या अधिक है और जिसमें कुछ मुस्लिम और कुछ हिंदू परिवार हैं, उन्होंने मलेरकोटला से आए कुछ मेहमानों के लिए इफ्तार की व्यवस्था की थी।
मलेरकोटला से आए करीब 30 मेहमानों का नेतृत्व करने वाले सिख मुस्लिम सांझा के डॉ. नसीर अख्तर ने टीओआई से कहा कि एक तरफ गुरुद्वारे के दरबार साहिब के अंदर 'पाठ' हो रहा था, वहीं दूसरी तरफ नमाज अदा की जा रही थी। उन्होंने कहा कि "यह शायद दुनिया में पहली बार है" जब गुरुद्वारे के दरबार साहिब में नमाज अदा की गई।
डॉ. नसीर ने कहा कि वे ग्रामीणों, विशेषकर सिख भाइयों के भाव से प्रभावित हैं जिन्होंने समारोह का आयोजन किया और इसे "सांप्रदायिक सद्भाव का एक उदाहरण" मानते हैं।उन्होंने कहा कि वे इस शानदार स्वागत के लिए गुरुद्वारा के मुख्य पुजारी बाबा गुरसेवक सिंह के भी आभारी हैं।
आयोजकों का कहना है कि उन्हें समारोह की मेजबानी करके खुशी हुई. ग्रामीणों में से एक, बयालीस वर्षीय जगतार सिंह ने कहा कि चूंकि पंजाब गुरुओं और पीरों की भूमि है, इसलिए यह दुनिया भर में सांप्रदायिक सद्भाव के लिए जाना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications