पी चिदंबरम के सवालो ने फिर मोदी सरकार को खड़ा किया कटघरे में
नई दिल्ली। ललित मोदी को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की मदद दिये जाने पर पूर्व वित्त मंत्ती पी चिदंबरम ने हमला बोला है। चिदंबरम ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर ललित मोदी को यात्रा के लिए कागजात चाहिए थे तो उन्होंने भारतीय दूतावास में क्यों नहीं संपर्क किया।

चिदंबरम ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब ललित मोदी के पासपोर्ट को जारी किये जाने का हाई कोर्ट ने आदेश जारी किया तो उसके खिलाफ अपील क्यों नहीं की गयी। यही नहीं चिदंबरम ने पूछा कि जब ललित मोदी का भारतीय पासपोर्ट अवैध था जिसकी वैद्यता खत्म हो गयी थी तो वह कैसे यूके में रह रहे थे।
चिदंबरम ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब ललित मोदी का पासपोर्ट अवैध घोषित हो गया था तो उन्हें यूके की सरकार ने भारत वापस क्यों नहीं भेजा। उन्होंने कहा कि मोदी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में नहीं जाने का फैसला किसने लिया। उन्होंने कहा कि ईडी ललित मोदी को भारत लाने के लिए क्यों नही प्रयास कर रह है।












Click it and Unblock the Notifications