ट्रेनों के संचालन के फैसले को चिदंबरम ने बताया सही, बोले- ऐसे ही शुरू हों सड़क और हवाई परिवहन
नई दिल्ली। कोरोना महामारी के कारण देश में घोषित लॉकडाउन की वजह से बंद यात्री ट्रेनें 12 मई से फिर से रफ्तार पकड़ेंगी। इस दौरान दूसरे राज्यों में फंसे लोग और जरूरी काम से दूसरी जगहों पर जाने वाले लोग यात्रा कर सकते हैं। शुरुआत में 15 जोड़ी ट्रेनें चलाई जाएंगी यानी ये 15 रूटों पर चलेंगी। ट्रेनें दिल्ली से चलाई जाएंगी। 11 मई को 4 बजे रिजर्वेशन मिलना शुरू हो जाएगा। इन ट्रेनों के टिकट केवल आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर मिलेंगे, टिकट काउंटर पर नहीं।
Recommended Video

सरकार के इस फैसले का कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि हम अंतरराज्यीय यात्री ट्रेनों के संचालन को सावधानीपूर्वक शुरू करने के सरकार के निर्णय का स्वागत करते हैं। सड़क परिवहन और हवाई परिवहन को भी इसी तरह का शुरू किया जाना चाहिए।
आपको बता दें कि कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए देशभर में लॉकडाउन लागू है। बावजूद इसके संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
भारत में अब तक कुल 62,939 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस से अब तक 2,109 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 62,939 हो गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि इस बीमारी से अब तक 19,358 मरीज ठीक हो को चुके हैं। रिकवरी रेट सुधरकर 30.75 प्रतिशत हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications