पी. चिदंबरम ने किया ट्वीट, कॉफी और चाय के दाम को बताया डरावना
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने आज एक ट्वीट किया। यह ट्वीट हवाई अड्डो पर खाद्य और पेय पदार्थों के बढ़े दाम पर था। चिदंबरम ने लिखा कि -'चेन्नई हवाई अड्डे पर मैं एक कप चाय के लिए कहा। इसके बाद गर्म पानी और एक टी बैग मिला। दाम 135 रुपए। डरावना है। मैंने मना कर दिया। क्या मैं सही हूं या गलत?' चिदंबरम ने दूसरे ट्वीट ने कहा कि- 'कॉफी 180 रुपए। मैंने कहा कौन खरीदता है इसे? जवाब मिला बहुत लोग।'

गौरतलब है कि फिलहाल चिदंबरम का बेटा कार्ति चिदंबरम फिलहाल आईएनएक्स मीडिया मामले में जेल में हैं।












Click it and Unblock the Notifications