P chidambaram ने कसा तंज- एक इंजन का फ्यूल खत्म हो गया, दूसरा इंजन खुद को अलग करके लोको शेड में छिपा है
पी चिदंबरम ने कहा कर्नाटक में डबल इंजन की सरकार विफल रही और कर्नाटक के लोगों ने उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
P chidambaram surrounded the government: कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है। जिसमें उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि एक इंजन (राज्य) का ईंधन खत्म हो गया है। वहीं दूसरा इंजन (केंद्र) अलग हो गया है और स्वंय लोको शेड में छिपा गया है।
पी चिदंबरम ने आगे लिखा कर्नाटक में डबल इंजन की सकरार विफल रही, प्रदेश के लोगों ने उन्हें बाहर का रास्त दिखा दिया है। उन्होंने कहा बाकी जिन राज्यों में डबल इंजन सरकार है वो निराश कर रही है।

चिदंबरम ने कहा डबल इंजन की सरकार मणिपुर के लोगों को पूरी तरह से निराश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि यह स्पष्ट है बीरेन सिंह ने मणिपुर के सभी वर्गों का विश्वास खो दिया है।
चिदंबरम ने मणिपुर में हो रही हिंसा को लेकर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब मणिपुर हो रही हिंसा पर कब बोलेंगे?
पीएम मोदी कहर मणिपुर की जनता से शांति बनाने की अपील करेंगे। उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी मणिपुर के लोगों से बात करने और यहां तक कि शांति की अपील करने को भी तैयार नहीं हैं।
चिदंबरम ने आगे लिखा 3 मई से शुरू हुई हिंसा को अब 45 दिन हो चुके हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी ने मणिपुर पर एक शब्द तक नहीं बोला है।
इतना ही नहीं हिंसा प्रभावित राज्य मणिपुर जो जल रहा है, उस राज्य का दौरा करने गए। इसके साथ ही उन्होंने कटाक्ष किया कि ये है 'सबका साथ' का दावा करने वाली सरकार!14 जून को चिदंबरम अयनावरम में आयोजित DMK के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित एक साल के उत्सव में हिस्सा लेने पहुचे थे
इस मौके पर चिदंबरम ने आगे कहा केंद्र सरकार संविधान में मौजूदा प्रावधानों का उपयोग कर रही है, जिसके परिणामस्वरूप राज्यों और केंद्र के बीच टकराव हुआ।
पूव वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा था कि भाग 11 में, दो अध्याय में कानून पारित करने का अधिकार और प्रशासनिक अधिकार, और 1950 से वित्तीय अधिकार और ऋण लेने का अधिकार हैं, लेकिन इस अधिकारों के लिए कोई संघर्ष नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications