Lockdown बढ़ाने के पीएम के ऐलान पर बोले चिदंबरम- ‘मोदी का संबोधन मात्र बयानबाजी, रोओ, मेरे प्यारे देश’

नई दिल्‍ली। पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में लॉकडाउन पार्ट-2 का ऐलान कर दिया है। प्रधानमंत्री ने तीन मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है। पीएम मोदी ने कहा है कि 3 मई तक हम सभी को, हर देशवासी को लॉकडाउन में ही रहना होगा। पीएम ने राष्‍ट्र के नाम अपने संबोधन में मंगलवार को यह भी कहा कि जो राज्‍य कोरोना वायरस के खिलाफ सख्‍ती रखते हुए अपने शहरों/क्षेत्रों में हॉटस्‍पॉट (कोराना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र) नहीं बनने देंगे, वहां 20 अप्रैल से जरूरी गतिविधियों की इजाजत दी जाएगी।

Lockdown बढ़ाने के पीएम के ऐलान पर बोले चिदंबरम- ‘मोदी का संबोधन मात्र बयानबाजी, रोओ, मेरे प्यारे देश’

लॉकडाउन बढ़ाने के पीएम के ऐलान के बीच कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने 'गैरजरूरी' रिएक्‍शन दिया है। चिदंबरम ने ट्वीट किया, 'गरीबों को 21+19=40 दिन के लिए अपना इंतजाम खुद करने के लिए छोड़ दिया गया। धन है, भोजन है लेकिन सरकार वह देगी नहीं। रोओ, मेरे प्यारे देश।' एक अन्‍य ट्वीट में चिदंबरम ने कहा, 'मुख्‍यमंत्रियों की धनराशि की मांग पर कोई प्रतिक्रिया नहीं, आई. 25 मार्च के 'कंजूरीभरे' पैकेज में एक रुपया भी नहीं जोड़ा गया।

रघुराम राजन से जीन ड्रीज , प्रभात पटनायक से अभिजीत बनर्जी तक, सलाहों पर ध्‍यान नहीं दिया गया।' हालांकि चिदंबरम ने लॉकडाउन को आगे बढ़ाने के केंद्र सरकार के फैसले का समर्थन किया। वहीं राज्यसभा सांसद और कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा, "देश में लॉकडाउन के 20 दिन हो चुके हैं। इस संक्रमण से देश और दुनिया को गहरी चोट पहुंची है। इससे अर्थव्यवस्था भी चरमरा गई है। इस संकट के कारण पहले से कमजोर भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने कई चुनौतियां आ गई है। इसलिए एक रणनीति सामने लाने की जरूरत है।" वहीं आनंद शर्मा ने आगे कहा, "लॉकडाउन को हटाने के लिए तीन चरणों की बात हो रही है। प्रथम चरण में कुछ आर्थिक गतिविधियों की शुरुआत। यहां बड़ी संख्या में दिहाड़ी मजदूर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+