मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर चिदंबरम ने की उन्हें भारत रत्न देने की मांग, बोले- उनका देश के लिए काम बेमिसाल

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह को भारत रत्न देने की मांग की है। मनमोहन सिंह शनिवार को 88वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के मौके पर मनमोहन सिंह को पी चिदंबरम ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दीं। चिदंबरम ने कहा कि देश की जो सेवा डॉ मनमोहन सिंह ने की है, वो किसी से छुपी नहीं है। उनको देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिया जाना चाहिए।

मनमोहन सिंह की जीवन प्रेरणा देने वाला: चिदंबरम

मनमोहन सिंह की जीवन प्रेरणा देने वाला: चिदंबरम

मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री होने के दौरान उनके मंत्रिमंडल में गृह और वित्त जैसे मंत्रालय संभालने वाले पी चिदंबरम ने ट्वीट कर लिखा, आज डॉक्टर मनमोहन सिंह का जन्मदिन है। मैं पूर्व प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और अगले कई सालों राष्ट्र को उनकी सेवा मिलने की कामना करता हूं। उनके जीवन की कहानी एक सामान्य परिवेश के युवा लड़के की जनसेवा की ऊंचाई तक पहुंचने की कहानी है। डॉक्टर मनमोहन सिंह की जिदंगी और उनके कामों पर देश को गर्व है। युवा बच्चों को उनका उदाहरण दिया जाता है। सार्वजनिक जीवन में कोई जीवित व्यक्ति इस समय भारत रत्न के योग्य है तो वो नाम डॉ. मनमोहन सिंह का है।

Recommended Video

    Manmohan Singh Birthday : Rahul Gandhi ने दी जन्मदिन की बधाई,लिखा ये खास मैसेज | वनइंडिया हिंदी
    दस साल पीएम रहे हैं मनमोहन सिंह

    दस साल पीएम रहे हैं मनमोहन सिंह

    कांग्रेस नेता डॉ मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक, 10 साल देश के प्रधानमंत्री रहे। पीएम के तौर पर उनके कार्यकाल में आरटीआई, मिड डे मील और मनरेगा जैसी योजनाएं आईं। इससे पहले पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में वो वित्तमंत्री रहे। देश में उदारीकरण लाने का श्रेय मनमोहन सिंह को वित्तमंत्री रहते लिए फैसलों को जाता है। मनमोहन सिंह रिजर्व बैंक के गवर्नर भी रहे हैं। उनकी गिनती दुनिया के चुनिंदा अर्थशास्त्रियों में होती है।

    बंटवारे में भारत आया था परिवार

    बंटवारे में भारत आया था परिवार

    मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1931 को पंजाब में हुआ था। उनका गांव अब पाकिस्तान में है। बंटवारे के बाद उनका परिवार भारत आ गया था। अर्थशास्त्र में अपनी जानकारी के चलते उन्होंने दुनियाभर में नाम कमाया है। इस समय राज्यसभा के सांसदमनमोहन सिंह को 1987 में भारत के दूसरा सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा जा चुका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+