पी चिदंबरम का पीएम मोदी पर कटाक्ष, 'अचानक क्यों पूर्व बीजेपी सरकारों को दोष देने लगे प्रधानमंत्री?'
नई दिल्ली, 26 नवंबर। अगले साल यानी 2022 में उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसके चलते राजनीतिक पार्टियों के बीच जुबानी जंग तेज को गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य बीजेपी नेता उत्तर प्रदेश की पिछली सरकारों को कोस रही हैं, वहीं कांग्रेस ने योगी सरकार को निशाने पर ले रखा है। इस बीच पूर्व क्रेंदीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता पी चिदंबरम ने ट्विटर के माध्यम से पीएम मोदी के एक बयान को लेकर उनको आड़े हाथ लिया है।

पी चिदंबरम ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कई रिपोर्ट्स में पीएम मोदी कहते हैं कि सात दशकों में पहली बार, यूपी को वह मिलना शुरू हुआ है जिसके वह हमेशा से हकदार थे। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य को पिछली सरकारों द्वारा वंचित और अंधेरे में रखा गया था। यह एक रहस्य है कि पीएम मोदी अचानक से कल्याण सिंह (यूपी में दो बार सीएम), राम प्रकाश गुप्ता और राजनाथ सिंह (सभी भाजपा) की सरकारों को दोष क्यों दे रहे हैं'।
यह भी पढ़ें: Constitution Day Live:PM मोदी बोले- पारिवारिक पार्टियां, लोकतंत्र में विश्वास करने वालों के लिए चिंता का विषय
The PM is reported to have said that “for the first time in seven decades, U P has started getting what it has always deserved”
He also said “the state was kept in deprivation and darkness by previous governments”
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) November 26, 2021
गौरतलब है कि पी चिदंबरम ने यहां पीए मोदी के उस बयान पर कटाक्ष किया है जिसमें वह अक्सर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहते सुने जाते हैं कि पिछले 70 वर्षों में देश में कोई काम नहीं हुआ है। इस बीच पी चिदंबरम ने पीएम मोदी को याद दिलाने की कोशिश की है कि इन 70 वर्षों में कुछ वर्षों तक कई राज्यों बीजेपी की भी सरकार रही है।
यह पहली बार नहीं है जब पी चिदंबरम ने पीएम मोदी पर हमला बोला है। इससे पहले उन्होंने तीन कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के बाद कहा था, 'तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की प्रधानमंत्री की घोषणा नीति परिवर्तन या हृदय परिवर्तन से प्रेरित नहीं है। यह चुनाव के डर से प्रेरित है। वैसे भी, यह किसानों के लिए और कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ी जीत है जो कृषि कानूनों के विरोध में अडिग थी।'












Click it and Unblock the Notifications