पी चिदंबरम को पेट दर्द की शिकायत, जेल से एम्स लाए गए

नई दिल्ली। मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ जेल में बंद कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम को पेट दर्द की शिकायत के बाद एम्स ले जाया गया है। जहां डॉक्टर उनका चैकअप कर रहे हैं। चिदंबरम सीबीआई की हिरासत में जेल में बंद हैं। शनिवार को उनको पेट दर्द की शिकायत हुई जिसके बाद जेल प्रशासन ने उन्हें एम्स के लिए रैफर कर दिया। आईएनएक्स मीडिया मामले में चिदंबरम को सीबीआई ने 21 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। 3 अक्टूबर को अदालत ने पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम की न्यायिक हिरासत को 17 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया है।

 P Chidambaram referred tihar jail to AIIMS after complain stomach ache

आईएनएक्स मीडिया से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के इस मामले में अदालत से अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद चिदंबरम को सीबीआई ने 21 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद से वो न्यायिक हिरासत में हैं। दिल्ली हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक चिदंबरम जा चुके हैं लेकिन उनको बेल नहीं मिली है।

2007 में पी चिदंबरम के वित्तमंत्री रहते हुए आईएनएक्स मीडिया ग्रुप को 305 करोड़ रुपये का विदेशी धन हासिल करने के लिए विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड की मंजूरी में अनियमितता बरते जाने के आरोप है। मामले में उनके बेटे कार्ति चिदंबरम भी आरोपी हैं। जो फिलहाल जमानत पर हैं। हाल ही में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी चिंदबरम से मिलने तिहाड़ जेल पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+