चिदंबरम ने की थी पीएम मोदी की तारीफ, अब आया कांग्रेस का बयान

नई दिल्ली। पीएम मोदी के धुर विरोधी और कांग्रेस के दिग्गज नेता पी. चिदंबरम ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उनके संबोधन की तीन बातों की तारीफ की थी। चिदंबरम ने कहा था कि सभी को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा की गई तीन घोषणाओं का स्वागत करना चाहिए। वहीं, पार्टी के दिग्गज नेता द्वारा पीएम मोदी की तारीफ किए जाने के बाद कांग्रेस की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है।

चिदंबरम ने कुछ भी गलत नहीं कहा- अभिषेक मनु सिंघवी

चिदंबरम ने कुछ भी गलत नहीं कहा- अभिषेक मनु सिंघवी

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि चिदंबरम ने कुछ भी गलत नहीं बोला है क्योंकि पूर्व वित्त मंत्री ने जिन मुद्दों को लेकर बात की है उस पर किसी का कोई विरोध नहीं हो सकता है। दरअसल, चिदंबरम द्वारा पीएम मोदी की तारीफ करना बड़ी बात मानी जा रही है क्योंकि कांग्रेस तकरीबन हर मुद्दे पर पीएम मोदी और बीजेपी का विरोध करती रही है।

चिदंबरम ने की थी पीएम मोदी की तारीफ

चिदंबरम ने की थी पीएम मोदी की तारीफ

अक्सर पीएम मोदी और बीजेपी पर हमलावर रहने वाले कांग्रेस नेता चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा था, 'सभी को पीएम मोदी द्वारा की गई तीन घोषणाओं का स्वागत करना चाहिए, जिनमें छोटा परिवार देशभक्ति का कर्तव्य, वेल्थ क्रिएटर्स का सम्मान और प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक शामिल है। दूसरे ट्वीट में चिदंबरम ने कहा था, 'उम्मीद है कि वित्त मंत्री, उनके टैक्स अधिकारियों की फौज और जांचकर्ताओं ने पीएम मोदी के संदेश को साफ तौर पर सुना होगा।' चिदंबरम ने एक और ट्वीट करते हुए कहा, 'पहली और तीसरी घोषणाओं को लोगों का आंदोलन बनना चाहिए। सैकड़ों समर्पित स्वैच्छिक संगठन हैं जो स्थानीय स्तर पर आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं।'

छोटा परिवार रखने वाले देशभक्त की तरह- पीएम मोदी

छोटा परिवार रखने वाले देशभक्त की तरह- पीएम मोदी

बता दें कि लालकिले से दिए गए अपने भाषण में पीएम मोदी ने बढ़ती जनसंख्या को लेकर चिंता जाहिर की थी। पीएम मोदी ने कहा था, 'तेजी से बढ़ती जनसंख्या पर हमें ध्यान देना होगा और आने वाली पीढ़ी के बारे में सोचना होगा। सीमित परिवार से ना सिर्फ खुद का बल्कि देश का भी भला होने वाला है। जो सीमित परिवार के फायदे को लोगों को समझा रहे हैं, उन्हें आज सम्मानित करने की जरूरत है। छोटा परिवार रखने वाले देशभक्त की तरह हैं, ये भी एक बड़ा काम है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+