जा ही रहे हैं तो आरएसएस को उसकी विचारधारा की खामियां बताकर आएं प्रणब: चिदंबरम

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के आरएसएस कार्यक्रम में जाने पर कहा है कि मुखर्जी संघ की विचारधारा की कमियां उन्हीं के कार्यक्रम में बताएं। चिदंबरम ने कहा कि जब प्रणब मुखर्जी ने संघ का न्योता स्वीकार कर ही लिया है तो इस पर बहस का कोई मतलब नहीं है, अब मैं उनसे कहना चाहता हूं कि वहां जाइए और आरएसएस के लोगों को बताइए कि उनकी विचारधारा में क्या गलत है।

P Chidambaram on Pranab Mukherjee accepting invitation for RSS event

देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सात जून को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में जाएंगे और वहां संघ के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। आरएसएस ने सात जून को नागपुर में संघ मुख्यालय पर स्वयंसेवकों के विदाई समारोह पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति को न्योता दिया है,जिसे पूर्व राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। प्रणब मुखर्जी इस कार्यक्रम में दो दिन शामिल होकर 8 जून को नागपुर से वापस लौटेंगे। लंब समय तक कांग्रेस में रहे प्रणब मुखर्जी के इस कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर कांग्रेस के कई नेताओं ने एतराज किया है।

प्रणब मुखर्जी के आरएसएस के कार्यक्रम में जाने को लेकर कांग्रेस और विपक्ष के नेता सवाल उठा रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति के आरएसएस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सीके जाफर शरीफ ने उन्हें पत्र लिख कर कहा कि आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल होने के बारे में जानबूझ कर वह अन्य धर्मनिरपेक्ष लोगों की तरह स्तब्ध हैं।

P Chidambaram on Pranab Mukherjee accepting invitation for RSS event

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा है कि प्रणब मुखर्जी आरएसएस पर उसकी सांप्रदायिकता और हिंसा को लेकर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने कहा था कि आरएसएस जैसी राष्ट्रविरोधी कोई संस्था नहीं है। इसे देश में नहीं होना चाहिए। दीक्षित ने कहा कि ऐसे व्यक्ति जो आरएसएस को सांप से भी जहरीला मानते हैं, उन्हें कार्यक्रम में बुलाया जा रहा है तो क्या प्रणव मुखर्जी ने अपनी विचारधारा बदली है या आरएसएस में कोई स्वाभिमान नहीं बचा।

पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि मुखर्जी एक बुद्धिमान और धर्मनिरपेक्षता पर यकीन रखने वाले व्यक्ति हैं। आरएसएस के कार्यक्रम में जाने से बदल नहीं आएगा। मुखर्जी जो हैं, वही रहेंगे। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने मुखर्जी के नागपुर जाने को कहा है कि न्योता पूर्व राष्ट्रपति को मिला है और उन्होंने इसे स्वीकार किया है। जाहिर है कि वह नागपुर जा रहे हैं। ऐसे में इससे जुड़ा यदि कोई सवालों का सटीक जवाब वही दे सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+