अंग्रेजी न आने पर चिदंबरम ने सचिव से किया दुर्व्यवहार

शहरी विकास मंत्री कमलनाथ के द्वारा भेजी गई शिकायत में सुधीर ने कहा कि एक बैठक के दौरान चिदंबरम ने उनसे कहा कि 'मुझे आपकी अंग्रेजी समझ में नहीं आ रही है, आप हिंदी में बोलें। मेरे अधिकारी इसकी अनुवाद कर देंगे। सचिव का कहना है कि चिदंबरम का लहजा अपमानजनक था। जिसके कारण उन्होने शिकायत की है। यह मीटिंग जवाहर लाल नेहरू शहरी नवीनीकरण मिशन योजना पर चर्चा के लिए बुलाई गयी थी। गौर हो कि इसके पहले चिदंबरम ने मोदी के बारे में बयान दिया था कि जितना अर्थशास्त्र का ज्ञान मोदी को हैं, उसे एक पोस्ट कार्ड पर लिखा जा सकता है, जिस पर उनकी निंदा की गई थी।
इसके पहले चिदंबरम ने महंगाई पर विवादास्पद बयान दिया था कि लोग 15 रूपये की पानी की बोतल तो खरीद सकते हैं लेकिन खाने पीने की चीजों के दाम बढ़ने पर महंगाई, महंगाई चिल्लाने लगते हैं।
सचिव द्वारा चिदंबरम की शिकायत के अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव का ट्रांसफर उपभोक्ता कार्य मंत्रालय में किया जाना भी चर्चा में है, बताया जा रहा है कि उत्तराखंड कैडर के 1978 बैच के अधिकारी देसीराजू से स्वास्थ्यमंत्री गुलाम नबी आजाद खुश नहीं थे। हालाकि इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि अधिकारियों का कार्यभार बदलना एक सामान्य सी प्रक्रिया है।












Click it and Unblock the Notifications