Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नोटबंदी पर पी चिंदबरम ने मोदी सरकार को घेरा, कहा- 3-4 लाख करोड़ रुपए के काले धन को सफेद किया गया

नई दिल्‍ली। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने नोटबंदी पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'अगर सभी करेंसी नोट बदल दिए गए हैं तो इसका मतलब है कि काले धन को भी बदल दिया गया है। सरकार का कहना है कि 3-4 लाख करोड़ रुपयों को आरबीआई को नहीं सौपेंगे और यह ब्लैक मनी स्टाक है।' चिदंबरम ने कहा, 'अगर सारे पैसे आरबीआई के पास आए हैं तो इसका मतलब है कि 3-4 लाख करोड़ रुपए के काले धन को सफेद कर दिया गया है।'

नोटबंदी पर पी चिंदबरम ने मोदी सरकार को घेरा, कहा- 3-4 लाख करोड़ रुपए के काले धन को सफेद किया गया

उन्होंने कहा, 'ऐसा लगता है कि नोटबंदी केवल इसलिए की गई जिससे काले धन को सफेद में बदला जा सके।' चिदंबरम ने यह भी कहा, 'बहुत से लोगों को लगता है कि जिस समय नोटबंदी की घोषणा की गई, उस वक्त वित्त मंत्री अरुण जेटली को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई थी।'

चिदंबरम ने नीति आयोग के वाइस चांसलर के बयान पर भी जवाब दिया। आपको बता दें कि नीति आयोग के वाइस चांसलर ने कहा था कि नोटबंदी से नगद लेन-देन में कमी आई है। इस मसले पर चिदंबरम ने कहा, 'लोगों के हाथों में 1.4 फीसदी नगदी है जोकि 8 नवंबर 2016 से ज्यादा है। लोगों के नगदी को हाथ में रखने की वजह यही है कि वह बैंक में पैसे रखने से डर रहे हैं। इसलिए वह घरों में पैसा रख रहे हैं।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+