देश के कोने-कोने में रेलवे पहुंचा रहा मरीजों के लिए 'संजीवनी', आज रात दिल्ली पहुंचेगी ऑक्सीजन की अगली खेप

नई दिल्ली, अप्रैल 25: कोरोना की दूसरी लहर के बीच मिशन मोड पर भारतीय रेलवे अगले 24 घंटे में 140 से अधिक मीट्रिक टन तरल ऑक्सीजन देने जा रहा है। वर्तमान में 9 टैंकर पहले से ही चल रहे हैं, जिनमें से 5 आज रात लखनऊ पहुंचेंगे और बाकी के 4 तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन (एलएमओ) के कंटेनर जो पहले ही बोकारो से शुरू हो चुके हैं, उनके कल तक लखनऊ पहुंचने की उम्मीद है। अब तक ऑक्सीजन एक्सप्रेस मुंबई से विजाग के बीच, नागपुर से नासिक और लखनऊ से बोकारो के बीच चलती है। अब तक लगभग 150 टन तरल ऑक्सीजन वाले कुल 10 कंटेनरों को ले जाया गया है।

Oxygen Express

वर्तमान में 9 टैंकर पहले से ही चल रहे हैं, जिनमें से 5 आज रात लखनऊ पहुंचेंगे और शेष 4 एलएमओ के कंटेनर जो बोकारो से शुरू हो चुके हैं, आज रात लखनऊ पहुंचने की उम्मीद है। 4 टैंकरों (लगभग 70 मीट्रिक टन एलएमओ) से चलने वाली एक ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन आज रात दिल्ली से रायगढ़, छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होगी।भारतीय रेलवे ने भी दिल्ली सरकार को सड़क के टैंकर प्राप्त करने की सूचना दी है। भारतीय रेलवे दुर्गापुर से कंटेनर वैगनों पर ऑक्सीजन कंटेनरों की आवाजाही के लिए भी तैयार है।

भारतीय रेलवे पूरी तरह से तैयार

महाराष्ट्र में अधिक तरल मेडिकल ऑक्सीजन की डिलीवरी के लिए रेलवे ने जामनगर से मुंबई और विजाग / अंगुल से नागपुर / पुणे के लिए ऑक्सीजन परिवहन की योजना बनाई है। तेलंगाना के लिए लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए अंगुल से सिकंदराबाद का मार्ग मैप किया है। आंध्र प्रदेश राज्य के लिए भारतीय रेलवे ने लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन को अंगुल से विजयवाड़ा तक ले जाने की योजना बनाई है। मध्य प्रदेश के लिए इंडियन रेलवे ने लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन के परिवहन के लिए जमशेदपुर से जबलपुर तक मैप तैयार किया है। रेलवे ने ऑक्सीजन एक्सप्रेस सेवा 21 अप्रैल से शुरू की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+