विदेश से एयरलिफ्ट कर लाया जाएगा ऑक्सीजन कंटेनर, IAF की मदद ले सकती है सरकार: सूत्र
नई दिल्ली, 22 अप्रैल। कोरोना वायरस इस तरह बेकाबू हो गया है कि अब हर तरफ से संक्रमण और मौत की खबरें ही सुनने को मिल रही हैं। कोविड संक्रमण के बेकाबू होने से अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन की कमी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस बीच भारत ऑक्सीजन की कमी से निपटने के लिए विदेश से ऑक्सीजन कंटेनर और उपकरण आयात करने पर विचार-विमर्श कर रहा है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की मदद से अन्य देशों से ऑक्सीजन कंटेनरों को एयरलिफ्ट करने के लिए भी योजना बना रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विदेश से ऑक्सीजन कंटेनर और टूल्स को एयरलिफ्ट कर भारत में लाने की योजना पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। इस संबंध में जल्द ही कंटेनरों और अन्य उपकरणों को एयरलिफ्ट करने वाले स्थानों की पहचान की जा सकती है। सूत्र ने बताया कि भारत को ऑक्सीजन की आपूर्ती में जो समस्या आ रही है, वह है जीवन रक्षक गैस ले जाने के लिए कंटेनरों की भारी कमी। केंद्र सरकार इस मामले में सभी हितधारकों के साथ बातचीत कर रही है।
यह भी पढ़ें: जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश के लिए अब ओडिशा से बाहर के लोगों को भी दिखानी होगी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट
सूत्रों का कहना है कि देश में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए वायुसेना की मदद ली जा सकती है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि देश में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन है लेकिन कंटेनर्स का आभाव होने की वजह से उनका ट्रांसपोर्टेशन मुश्किल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अगर केंद्र सरकार जल्द किसी नतीजे पर पहुंचती है तो वायुसेना की मदद से विदेशों से ऑक्सीजन कंटेनर्स को लाया जाएगा। इससे देश में ऑक्सीजन आपूर्ती बेहतर होगी।
PM मोदी की हाईलेवल मीटिंग
ऑक्सीजन की कमी पर गुरुवार को पीएम मोदी ने एक बैठक की अध्यक्षता की। बढ़ते कोरोना संकट के बीच अस्पतालों में आक्सीजन सिलेंडर की किल्लत हो गई है। इस गंभीर मुद्दे पर अब पीएम मोदी ने हाई कैबिनेट मीटिंग बुलाई और मीटिंग के बाद कहा कगि हर राज्य में राज्यों को बिना रुकावट ऑक्सीजन मिलना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऑक्सीजन की सप्लाई में तेजी लाएं।












Click it and Unblock the Notifications