गाजियाबाद के स्कूल में पानी पीने से 50 बच्चे बीमार
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में शुक्रवार को एक सरकारी स्कूल के परिसर में लगे हैंडपंप का पानी पीने के बाद 50 से ज्यादा बच्चों के बीमार पड़ने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि बीमार बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गाजियाबाद से 20 किलोमीटर दूर कलछीना गांव में स्थित एक सरकारी स्कूल की है।

एक अधिकारी ने कहा कि हैंड पंप का पानी पीने के कुछ देर बाद ही विद्यार्थियों को उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। पुलिस ने तबीयत बिगड़ने पर 50 से अधिक विद्यार्थियों को अस्पताल में भर्ती कराया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी अजय अग्रवाल ने आईएएनएस को बताया, "हैंड पंप का ढक्कन खुला हुआ था। हम हैंड पंप में किसी बाहरी चीज के होने की संभावनाओं से इंकार नहीं कर सकते। उन्होंने यह भी कहा कि पानी के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं और जांच रिपोर्ट तीन दिनों में आने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications