जनधन के तहत छह साल में खुले 40 करोड़ से ज्यादा खाते, पीएम मोदी ने बताया- गेमचेंजर स्कीम
प्रधानमंत्री जन-धन योजना के छह साल पूरे, मोदी ने कहा- गेमचेंजर स्कीम
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री जनधन योजना के छह साल होने पर केंद्रीय वित्त मंत्रालय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे गरीबों की जिंदगी में फर्क लाने वाली स्कीम बताया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कहा कहा, छह साल पहले आज ही के दिन प्रधानमंत्री जनधन योजना की शुरुआत हुई थी। इसका मकसद उन लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ना था जो इससे वंचित थे। यह पहल गेमचेंजर साबित हुई है। इसने गरीबी उन्मूलन की कई योजनाओं के लिए काम किया है जिससे करोड़ों लोगों को फायदा पहुंचा है।
Recommended Video

पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के कारण करोड़ों परिवारों का भविष्य सुरक्षित हुआ है। इसमें अधिकतर लोग ग्रामीण इलाकों के हैं और महिलाएं हैं। जिन्होंने इस योजना के लिए काम किया है, मैं उनको धन्यवाद करता हूं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि वित्तीय समावेश के लिए राष्ट्रीय मिशन के रूप में छह साल पहले शुरू की गई प्रधानमंत्री जन-धन योजना (पीएमजेडीवाई) से 40.35 करोड़ से अधिक लोगों को फायदा मिला है। इस योजना के तहत खोले गए कुल खातों में से 63.6 फीसद ग्रामीण इलाकों में खोले गए हैं और 55.2 फीसदी खाताधारक महिलाएं हैं।
28 अगस्त 2014 को शुरू हुई इस योजना को लेकर सीतारमण ने कहा कि पीएमजेडीवाई मोदी सरकार की जन-केंद्रित आर्थिक पहलों की आधारशिला रही है। चाहे वह प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण हो, कोविड-19 वित्तीय सहायता हो, पीएम-किसान, मनरेगा के तहत वेतन में वृद्धि हो या जीवन और स्वास्थ्य बीमा कवर, पहला कदम था कि सभी व्यस्क को बैंक खाता मुहैया कराना, जिसे पीएमजेडीवाई ने लगभग पूरा कर लिया है। बता दें कि इस योजना के तहत जीरो बैलेंस के जरिए खाता खोला जा सकता है। इसके अलावा इसमें 2 लाख का दुर्घटना बीमा (निशुल्क) और डेबिट कार्ड मिलने की सुविधा है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications