त्रिपुरा में भारी बारिश से आई बाढ़ में 2000 परिवार हुए बेघर
त्रिपुरा में लगातार हुई भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई जिसमें 2000 से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं। उनके लिए सरकार ने राहत कैंप बनाए हैं।
अगरतला। त्रिपुरा में लगातार बारिश की वजह से बाढ़ आ गई जिसमें सैकड़ों घर डूब गए। इस बाढ़ में पश्चिमी त्रिपुरा और खोवई जिले में अब तक लगभग 2000 परिवार बेघर हो गए हैं। एक महिला इस बाढ़ में बह गई और उसका कुछ पता नहीं चल सका है।

75 साल की बुजुर्ग बाढ़ में बह गई
75 साल की एक बुजुर्ग महिला सोमवार को सिपाहीजाला जिले के राउत खाला गांव में बिजॉय नदी की बाढ़ में बह गई। पश्चिमी त्रिपुरा के डीएम मिलिन रामटेके ने बताया है कि जिले में 598 राहत कैंप बनाए गए हैं जिसमें 2000 परिवारों को आश्रय देने की व्यवस्था की गई है जो बाढ़ की वजह से विस्थापित हुए हैं।

2000 विस्थापित परिवारों के लिए राहत कैंप
मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने बाढ़ से उपजे हालात का जायजा लिया और प्रशासनिक अधिकारियों से प्रभावित इलाकों में राहत कैंप चलाने के आदेश दिए हैं। ये राहत कैंप 24 घंटे खुले रहेंगे और काम करेंगे।

गुरुवार तक लगातार तूफानी बारिश की भविष्यवाणी
त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के जवान और डिजास्टर मैनेजमेंट कर्मी रात और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। मौसम विभाग ने त्रिपुरा में पिछले दिन 68एमएम बारिश रिकॉर्ड की और गुरुवार तक भारी बारिश और तूफान की भविष्यवाणी की है।












Click it and Unblock the Notifications