हार के बाद कांग्रेस पर अपनों का प्रहार, शरद पवार ने कहा, कमजोर प्रशासक की हार

चुनाव नतीजों पर एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने कांग्रेस पर हमला बोल दिया है। उन्होंने कांग्रेस और यूपीए की नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता को कमजोर प्रशासक पसंद नहीं। शरद पवार ने अपने ब्लॉग में लिखा कि कांग्रेस और हम सबको मिलकर हार की समीक्षा करनी होगी। शरद पवार ने कहा कि युवा कांग्रेस से नाराज है, मीडिया और सरकारी तंत्र पर नई सियासी ताकतों के असर पर भी विचार करना जरूरी है।
उन्होंने लिखा है कि चार राज्यों में करारी हार कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। उन्होंने कहा कि फैसले को लागू करने की क्षमता होने के साथ प्रशासक को मजबूत और निर्णायक होना जरूरी है। क्योंकि लोगों को कमजोर प्रशासक पसंद नहीं। कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए उन्होंने लिखा है कि कांग्रेस की नीतियों के कारम युवा उनसे दूर हुए है जो उनकी हार की सबसे बड़ी वजह है।












Click it and Unblock the Notifications