जमानत पर बाहर यति नरसिंहानंद ने फिर दिया विवादित बयान, बोले- हिंदुओं और बच्चे पैदा करो
नई दिल्ली, 18 अप्रैल। नफरत फैलाने वाले बयान देने के चलते महंत यति नरसिंहानंद को जेल हुई थी, लेकिन जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद भी नरसिम्हानंद की जुबान रुक नहीं रही है। एक बार फिर से उन्होंने समाज में जहर घोलने वाला बयान दिया है। रविवार को नरसिंहानंद ने हिंदुओं से और बच्चे पैदा करने को कहा है जिससे भारत इस्लामिक देश ना बनने पाए। देश को हिंदू विहीन होने से बचाने के लिए हिंदुओं को और बच्चे पैदा करने चाहिए। वहीं अखिल भारतीय परिषद हिमाचल प्रदेश के इंचार्ज यति सत्यमेवानंद सरस्वती ने कहा कि भारत लोकतांत्रिक देश है क्योंकि यहां हिंदू बहुसंख्यक हैं।
Recommended Video

सत्यमेवानंद सरस्वती ने दावा किया है कि मुस्लिम जानबूझकर अधिक बच्चों को पैदा कर रहे हैं, वह नियोजित तरीके से यह कर रहे हैं। उन्होंने यह बयान हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के मुबारकपुर में आयोजित धर्म संसद के पहले दिन दिया है। सरस्वती ने कहा कि यही वजह है कि हमारा संगठन हिंदुओं को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए कहा है ताकि देश को इस्लामिक देश बनाने से रोका जा सके। इस धर्म संसद में यति नरसिम्हानंद, अन्नपूर्णा भारती सहित कई महंत ने हिस्सा लिया।
सरस्वती ने कहा कि भारत को भी पड़ोसी देश पाकिस्तान की तरह मुस्लिम बाहुल्य देश बना दिया जाएगा। इसी वह से हमारा संगठन लोगों से अधिक बच्चे पैदा करने के लिए कहा रहा है। जब उनसे पूछा गया कि क्या यह देश की राष्ट्रीय नीति के खिलाफ नहीं है जिसमे कम बच्चे पैदा करने के लिए कहा जाता है तो उन्होंने कहा कि देश में इस तरह का कोई कानून नहीं है जिसमे कहा गया है कि सिर्फ दो बच्चों को ही जन्म दीजिए।
उना जिले के अंब पुलिस स्टेशन के एसएचओ ने विवादित बयान के चलते नरसिम्हानंद के खिलाफ पुलिस एक्ट 2007 के तहत केस दर्ज किया है, उन्होंने कहा कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि नरसिंहानंद को पिछले साल हरिद्वार में आयोजित धर्म संसद में विवादित बयान के चलते गिरफ्तार कर लिया गया था, यहां उन्होंने मुसलमानों के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया था।












Click it and Unblock the Notifications