'राजा बनने जा रही है हमारी पार्टी...', कर्नाटक चुनाव में एचडी कुमारस्वामी के बयान से मची सनसनी

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। पोलिंग बूथ में वोट डालने पहुंचे जेडीएस प्रमुख कुमार स्‍वामी ने ऐसा बयान दे दिया है जिसने सनसनी मचा दी है।

kumarswami

कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए मतदान आज बुधवार को हो रहा है। इस बार के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और जेडीएस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। 2018 के चुनाव के बाद महज 37 सीटें जीतकर किंग मेकर बनकर कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री की कुर्सी पर बैठने वाले जेडीएस प्रमुख कुमारस्‍वामी ने आज वोट डालने के बाद जो बयान दिया उसने सनसनी मचा दी है।

कर्नाटक के पूर्व सीएम और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने अपने परिवार के साथ, रामनगर के एक मतदान केंद्र पर अपनी पत्‍नी और बेटे और अन्‍य सदस्‍यों के साथ वोट डालने पहुंचे थे।

कुमारस्वामी ने अपना वोट डालने के बाद कहा 'हम लोगों से अनुरोध कर रहे हैं कि उचित विकास पाने के लिए जेडीएस उम्मीदवारों को आशीर्वाद दें। हमारी पार्टी किंग बनने जा रही है।'

बता दें 2018 के चुनाव की बात की जाए तो कर्नाटक की 224 सीटों में से 222 सीटों पर चुनाव हुआ था। पिछली बार भी बीजेपी, कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की जेडी (एस) की पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था। 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी 104 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी लेकिन बहुमत के आंकड़े से 9 सीटें पीछे रह गई थी।

वहीं 80 सीटों पर जीत हासिल करने वाली कांग्रेस और 37 सीट पर जीत हासिल करने वाली जेडी(एस) ने तुरंत गठबंधन की घोषणा कर दी और कुमार स्‍वामी मुख्‍यमंत्री बने थे। हालांकि एक साल बाद कांग्रेस के विधायकों की बगावत के बाद जेडीएस और कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। जिसके बाद भाजपा ने कांग्रेस के बगावती विधायकों के साथ मिलकर सरकार बनाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+