भारत का चीन को जवाब, 40 नहीं पूरी 400 सैनिकों की टुकड़ी डोकलाम में मौजूद

डोकलाम में भारतीय सेना घटाए जाने के चीन के दावे को भारत ने सिरे से खारिज करते हुए कहा कि अभी तक इसमें कोई कटौती नहीं की गई है।

नई दिल्ली। भारत ने चीन के उस दावे को खारिज किया है जिसमें उनकी ओर से कहा गया है कि भारत ने डोकलाम में अपनी सेना कम की है। डोकलाम विवाद को लेकर चीन ने एक बार फिर से रणनीतिक हमला करते हुए 15 पेज का डाक्यूमेंट जारी किया है। इसमें चीन की ओर से कहा गया है कि भारत ने डोकलाम में तैनात 400 भारतीय जवानों में से ज्यादातर सैनिक हटा लिए हैं। अब वहां केवल 40 भारतीय जवान ही मौजूद हैं।

चीन को दिया भारत ने करारा जवाब

चीन के दावे को भारत ने किया खारिज

चीन के दावे को भारत ने किया खारिज

डोकलाम में भारतीय सेना घटाए जाने के चीन के दावे को भारत ने सिरे से खारिज करते हुए कहा कि अभी तक इसमें कोई कटौती नहीं की गई है। पूरे मामले पर एक अधिकारी ने बताया है कि वहां न तो सेना की कोई वृद्धि की गई है और ना ही सेना हटाई गई है। गतिरोध जारी है। अधिकारी ने बताया कि वहां हमारे लगभग 400 सैनिक मौजूद हैं।

Recommended Video

    India china face off: China ने कहा, India Dokalam पर कर रहा है घुसपैठ । वनइंडिया हिंदी
    भारत की चीन को दो टूक

    भारत की चीन को दो टूक

    चीन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारत अपनी सेना उस इलाके से हटाए। सेना हटाने के बाद ही कोई बातचीत संभव हो सकेगी। दूसरी ओर से भारत ने भी साफ कर दिया है कि पूरे विवाद को केवल सार्थक बातचीत के जरिए ही निपटाया जा सकता है।

    चीन ने 15 पन्नों का डॉक्यूमेंट किया था जारी

    चीन ने 15 पन्नों का डॉक्यूमेंट किया था जारी

    चीन ने इससे पहले भी भारत पर अपने सैनिकों की अवैध एंट्री के आरोप लगाए थे। साथ ही ये भी कहा था कि उन्होंने बड़े संयम का परिचय दिया है। चीनी विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर से दोहराया है कि भारत अपनी सेना वापस बुलाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+