OTET Results 2019: आ गए ओडिशा टीईटी एग्जाम के नतीजे, जानिए आप कैसे चेक कर सकते हैं
नई दिल्ली। ओडिशा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2019 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इन नतीजों को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो अभ्यार्थी ओटीईटी 2019 की परीक्षा में शामिल हुए थे वह बीएसई ओडिशा की वेबसाइट पर जाकर ओटीईटी 2019 के नतीजे देख सकते हैं। ये नतीजे bseodisha.ac.in और bseodisha.nic.in की वेबसाइट पर चेक किए जा सकते हैं। ओटीईटी 2019 के नतीजों को चेक करने के लिए कैंडीडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करके अपनी लॉग इन डिटेल्स देनी होंगी।

कम से कम 60 प्रतिशत नंबर हासिल करना जरूरी
ओडिशा के शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने पिछले माह हुई एक मीटिंग में इस तरफ इशारा किया था कि ओटीईटी 2019 के नतीजे जल्द ही घोषित हो सकते हैं। इससे पहले बीएसई ओडिशा की तरफ से ओटीईटी 2019 की आंसर की जारी की गई थी। इस आंसर की को लेकर कैंडीडेट्स की तरफ से विरोध दर्ज कराया गया था। दोनों रिपोर्ट्स को ही ध्यान में रखकर ही आज ओडिशा टीईटी के नतीजे जारी किए गए हैं। ओटीईटी परीक्षा अथॉरिटी की तरफ से पहले ही यह कहा जा चुका है कि परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 60 प्रतिशत नंबर योग्यता परीक्षा में हासिल करने जरूरी है। ओटीईटी 2019 परीक्षा पास करना सरकारी स्कूलों में टीचिंग जॉब हासिल करने के लिए अनिवार्य शर्त है।
कैसे चेक करें अपना रिजल्ट
बीएसई ओडिशा, ओटीईटी नतीजे 2019 के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे। कैंडीडेट्स को नतीजे चेक करने के लिए इन बातों को फॉलो करना होगा-
- बीएसई ओडिशा के आधिकारिक एग्जाम पोर्टल bseodisha.nic.in पर जाइए।
- टॉप मेन्यू पर जाकर एग्जामिनेशन टैब पर क्लिक करिए।
- ड्रॉप डाउन मेन्यू में जाकर ओटीईटी एग्जाम को चुनें।
- अब आपको यहां से ओटीईटी एग्जाम के लिए बने पोर्टल पर री-डायरेक्ट कर दिया जाएगा।
- पेज पर ओटीईटी 2019 को लोकेट कर उस पर क्लिक करें।
- पेज पर मांगी गई सभी जानकारियों को भरें।
- आपका ओटीईटी रिजल्ट 2019 स्क्रीन पर डिस्प्ले होने लगेगा।
- अपना स्कोरकॉर्ड डाउन लोड करके आप इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications