Maharashtra: पानी-पानी मुंबई, BMC ने कहा-घर से बाहर ना निकलें लोग
मुंबई। एक बार फिर से मायानगरी में बारिश आफत बन गई है, बुधवार को हो रही लगातार बारिश ने शहर को पानी-पानी कर दिया है, मुंबई में सड़कों पर पानी भरे होने के कारण उन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जो कि घर से दफ्तर या जरूरी काम के लिए बाहर निकले हैं, शहर की स्थिति देखते हुए बीएमसी ने लोगों से अपील की है कि वो घर से बाहर ना निकलें और उन इलाकों में जाने से बचें जहां सड़कों पर बारिश का पानी जमा है।

मुंबई पुलिस ने भी लोगों से सावधानी बरतनें को कहा
बीएमसी से पहले मुंबई पुलिस ने भी लोगों से सावधानी बरतनें को कहा था। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने पहले ही राज्य में Orange अलर्ट जारी किया है और कहा है कि आज मुंबई, ठाणे, पालघर और महाराष्ट्र के तटीय जिलों में अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की आशंका है।
हाई टाइड की भी आशंका
और शाम तक यहां 3.28 मीटर की हाई टाइड की भी आशंका है, मालूम हो कि हाई टाइड या उच्च ज्वार आना या समंदर का स्तर बढ़ना-घटना, चंद्रमा और सूरज से पैदा होने वाले गुरुत्वाकर्षण बल और पृथ्वी के चक्कर लगाने की वजह से पैदा होता है लेकिन बैरोमैट्रिक दवाब की वजह से समंदर के अंदर तूफान उठता है, जिसकी वजह से समंदर में बड़ी, तेज और ताकतवर लहरें उठती हैं।
मानसून की बारिश ने आफत पैदा कर दी है
देश के कई हिस्सों में मानसून की बारिश ने आफत पैदा कर दी है, असम में बाढ़ ने लोगों को परेशान किया हुआ है तो वहीं बिहार, गुजरात, एमपी के कई जिले बारिश की वजह से जलमग्न हैं, आईएमडी ने अपने ताजा अपडेट में कहा कि अगले कुछ घंटों में कैथल, कुरुक्षेत्र, जिंद, मेहम, रोहतक आदि में बारिश हो सकती है तो वहीं दिल्ली में भी बादल छाए हुए हैं।
अंडमान व निकोबार में भारी बारिश की आशंका
आज और कल यूपी समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश संभव है, इसलिए उसने यहां अलर्ट जारी किया है, विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, असम, कोंकण गोवा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, एमपी, झारखंड. ओडिशा के उत्तरी तटीय भागों, अंडमान व निकोबार में भारी बारिश की आशंका है।
-
Mumbai News: कल्याण में कार और ट्रक की हुई भीषण टक्कर, 11 लोगों की हुई मौत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने में दाम घटे तो वहीं चांदी हुई 2124 रु सस्ती, क्या हैं मुंबई में ताजा भाव? -
Weather Today: सावधान! अगले 24 घंटे 11 राज्यों पर भारी,आंधी-तूफान और बारिश का टॉर्चर, पढ़ लें IMD की चेतावनी -
Aaj Ka Mausam: UP-राजस्थान में सूरज बरपाएगा कहर, JK समेत 9 राज्यों में Rain Alert, क्या दिल्ली में होगी बारिश? -
Delhi Weather: बारिश गई, अब गर्मी का कहर शुरू, 40 जाएगा पारा, घर से निकलने से पहले देखें वेदर रिपोर्ट -
Aaj Ka Mausam: असम-हिमाचल समेत 11 राज्यों में Rain Alert, किसानों के लिए एडवाइजरी जारी, IMD ने क्या कहा? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो












Click it and Unblock the Notifications