Weather Updates: दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, मुंबई में Orange Alert जारी

नई दिल्ली, 13 जून। मानसून ने इस वक्त मुंबई को पूरी तरह से तरबतर कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि मुंबई में आज एक बार फिर से भारी बारिश की आशंका है और इस वजह से यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी का कहना है कि मानसून तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और इसी वजह से देश के कई राज्यों में प्री-मानसून बारिश हो रही है. विभाग के मुताबिक मानसून आज यूपी में भी दस्तक दे सकता है तो वहीं आईएमडी ने कुछ राज्यों में हल्की से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका

हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका

मौसम विभाग ने कहा है कि हरियाणा के फतेहाबाद, बरवाला, नरवाना, राजौंद, जींद, गोहाना, हिसार, हांसी, महम, रोहतक, सिवानी, तोशाम, भिवानी, महेंद्रगढ़, और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, गंगोह के आसपास के क्षेत्रों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका दिख रही है।

केरल में बारिश का सिलसिला जारी

केरल में बारिश का सिलसिला जारी

तो वहीं केरल में बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई जगहों पर जलजमाव हो गया है और लोगों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा रहा है।

उत्तराखंड और हिमाचल में ऑरेज अलर्ट जारी

उत्तराखंड और हिमाचल में ऑरेज अलर्ट जारी

विभाग ने कहा है कि अगले 2-3 दिनों में तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात के कुछ हिस्सों और मध्य प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है तो वहीं उत्तराखंड और हिमाचल में ऑरेज अलर्ट जारी है।

Recommended Video

    Monsoon Update: Kerala में तेज हवाओं के साथ Rain जारी, IMD ने जारी किया येलो अर्लट | वनइंडिया हिंदी
     दिल्ली में भी बरस सकते हैं बादल

    दिल्ली में भी बरस सकते हैं बादल

    देश के अधिकांश राज्य जहां बारिश से तर-बतर हैं, वहीं दूसरी ओर दिल्ली का मौसम वैज्ञानिकों के लिए पहले बना हुआ है। रविवार को दिल्ली में बादल बरसने की उम्मीद है तो वहीं दिन में आंधी आने की आशंका बनी हुई है।

    स्काईमेट ने कही ये बात

    जबकि स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। बंगाल, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और केरल में 12 स्थानों पर तेज बारिश होने के आसार दिख रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+