अमेरिकी होस्ट ओपरा ने लिया बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका का इंटरव्यू, इस सीक्रेट सवाल पर सोच में पड़ीं
नई दिल्ली: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को दो साल से ज्यादा का वक्त हो गया है। ऐसे में जब भी उनका कोई इंटरव्यू होता है तो सवाल जरूर पूछा जाता है कि उनकी फैमिली प्लानिंग क्या है। जिसका हर बार अलग-अलग जवाब मिलता है। हाल ही में अमेरिकी होस्ट ओपरा विनफ्रे ने प्रियंका चोपड़ा का एक इंटरव्यू लिया। जिसमें उनकी जिंदगी से जुड़े कई सवाल पूछे गए। इस इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये था सवाल
इंटरव्यू के दौरान ओपरा ने पूछा कि प्रियंका आपका फैमिली प्लानिंग को लेकर क्या ख्याल है। आप और निक मिलकर एक परिवार बनाने जा रहे हैं। इसके बाद प्रियंका सोच में पड़ जाती हैं, हालांकि आगे का हिस्सा वीडियो में अभी नहीं दिखाया गया है। प्रियंका का ये इंटरव्यू 20 मार्च को डिस्कवरी प्लस पर प्रसारित होगा। उसी दिन प्रियंका इस सीक्रेट सवाल का जवाब देंगी।

निक ने पहले कही थी ये बात
वैसे निक का नजरिया बच्चों को लेकर बहुत ही अलग है। कई बार इंटरव्यू में उनसे बच्चों को लेकर सवाल पूछे गए। हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि प्रियंका के साथ मेरी जिंदगी बेहतरीन रही है। हम भविष्य के भी खूबसूरत होने की उम्मीद करते हैं और इसके लिए दिल से तैयार हैं। बच्चों को लेकर कुछ कहना जल्दबाजी होगी लेकिन मैं कहूंगा कि यह पहेली का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। निक ने कहा कि मैंने प्रियंका से भी कह दिया है कि मुझे बच्चे पसंद हैं।

प्रियंका के पुराने बयान का जिक्र
उस इंटरव्यू में निक ने प्रियंका के एक पुराने बयान का भी जिक्र किया था। जिसमें प्रियंका ने कहा था कि वो 11 बच्चे पैदा कर एक पूरी क्रिकेट टीम बनाना चाहती हैं। हालांकि बाद में प्रियंका ने कहा था कि वो 11 बच्चों के अपने बयान पर कायम नहीं हैं। प्रियंका के मुताबिक उनकी बहुत से व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाएं हैं, लेकिन वो निश्चित रूप से मां बनना चाहती हैं।
-
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications