अडानी के खिलाफ हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर एकजुट हुआ विपक्ष, उठाई जेपीसी से जांच की मांग

अडानी एंटरप्राइजेज के खिलाफ हिंडनबर्ग रिपोर्ट की जांच संयुक्त संसदीय समिति से करवाने की विपक्ष की मांग

Parliament

अडानी एंटरप्राइजेज के खिलाफ हिंडनबर्ग रिपोर्ट में विपक्षी पार्टियां एक‍जुट हो चुकी है। विपक्षी पार्टियां ने अडानी के खिलाफ हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर चर्चा की मांग की। इसके साथ ही अडानी एंटरप्राइजेज के खिलाफ हिंडनबर्ग रिपोर्ट की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का गठन कर उससे जांच करवाने की विपक्ष ने मांग की है।

संसद सत्र में गुरुवार को पहले ही दिन समान विचारधारा रखने वाले विपक्षी दलों ने रणनीति पर चर्चा करने के लिए बैठक की। जिसमें विपक्ष ने कहा कि

हम इस मुद्दे पर संयुक्त संसदीय समिति द्वारा जांच की मांग करते हैं। हम संसद के अंदर मांग उठाएंगे। अगर सरकार हमारी मांग नहीं मानती है तो हम उचित कदम उठाएंगे। हम मांग करेंगे कि कथित विचलन में जाने के लिए एक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित की जानी चाहिए। सवाल केवल एक प्रवर्तक का नहीं है बल्कि पूरे नियामक तंत्र की क्षमता का है।

विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद से बाहर आने पर कहा हम चाहते हैं कि

केंद्र इसकी जांच के लिए एक जेपीसी का गठन करे या सीजेआई की निगरानी में एक दिन-प्रतिदिन की रिपोर्ट ले। एलआईसी, एसबीआई और अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकों में निवेश कर लोग करोड़ों रुपये गंवा रहे हैं। सच जानने के लिए संसद में चर्चा की जरूरत है। हमने LIC सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों द्वारा बाजार मूल्य खोने वाली कंपनियों में निवेश के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए नियम 267 के तहत बिजनेस नोटिस को निलंबित कर दिया है, जिससे करोड़ों भारतीयों की गाढ़ी कमाई खतरे में पड़ गई है।

इन विपक्षी नेताओं ने उठाई मांग

जिन नेताओं ने अपने सदनों में नोटिस दिया, उनमें विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राज्यसभा सांसद एलामारम करीम में माकपा नेता, शिवसेना सांसद (उद्धव ठाकरे गुट) प्रियंका चतुर्वेदी, भाकपा राज्यसभा सांसद बिनॉय विश्वम, भारत राष्ट्र समिति शामिल हैं। इसके अलावा लोकसभा सांसद नामा नागेश्वर राव, बीआरएस के राज्यसभा सांसद के केशव राव, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह समे अन्‍य नेता शामिल हैं।

प्रह्लाद जोशी ने विपक्ष से सदन को सुचारू रूप से चलाने की अपील की

इससे पहले केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विपक्ष से सदन को सुचारू रूप से चलाने की अपील करते हुए का हमें सदन को सुचारू रूप से चलाना है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में अच्छा बजट पेश किया गया है। प्रह्लाद जोशी ने कहा यदि उनके पास राष्ट्रपति के अभिभाषण के बारे में रचनात्मक सुझाव हैं, तो उन्हें देना चाहिए। मैं उनसे सदन को सुचारू रूप से चलाने और अपनी दलीलें रखने का आग्रह करता हूं।

Recommended Video

    Adani Group Crisis | अडाणी ने क्यों वापस लिए FPO, Forbes के खुलासे में बड़ा दावा | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+