एनडी तिवारी की श्रद्धांजलि सभा में हंसते नजर आए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, विपक्ष ने उठाए सवाल

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि उनका ये वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी की श्रद्धांजलि सभा के दौरान का है। इस वीडियो में यूपी के सीएम अपने दो मंत्रियों के साथ हंसते और बातें करते हुए नजर आ रहे हैं। पूरा मामला 20 अक्टूबर का बताया जा रहा है, जब एनडी तिवारी के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए यूपी विधानसभा में रखा गया था। योगी आदित्यनाथ के वायरल वीडियो पर कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों ने सवाल खड़े किए हैं। विपक्ष ने इसे बीजेपी का असली चेहरा करार दिया है।

दो मंत्रियों के साथ हंसते और बात करते नजर आए सीएम योगी आदित्यनाथ

दो मंत्रियों के साथ हंसते और बात करते नजर आए सीएम योगी आदित्यनाथ

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन के साथ बैठे हैं। उनके पीछे यूपी सरकार में मंत्री मोहसिन रजा और आशुतोष टंडन भी बैठे नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि योगी आदित्यनाथ दोनों मंत्रियों के साथ बातें कर रहे हैं, इस दौरान सभी नेता हंसते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान पूर्व सीएम एनडी तिवारी का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ सामने रखा हुआ है।

कांग्रेस और सपा ने साधा निशाना

योगी आदित्यनाथ के इस वायरल वीडियो को यूपी कांग्रेस प्रवक्ता जीशान हैदर ने ट्वीट करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने इसे संवेदनशीलता की कमी बताया है। समाजवादी पार्टी ने भी वायरल वीडियो को लेकर यूपी के सीएम और उनके मंत्रियों पर निशाना साधा है। समाजवादी पार्टी ने कहा कि इससे बीजेपी का असली चेहरा सामने आया है।

18 अक्टूबर को हुआ एनडी तिवारी का निधन

18 अक्टूबर को हुआ एनडी तिवारी का निधन

बता दें कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे एनडी तिवारी का 18 अक्टूबर 2018 को निधन हो गया था। वो 93 वर्ष के थे और लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। वो तीन बार यूपी और एक बार उत्तराखंड के सीएम रहे थे। एनडी तिवारी का जन्म 18 अक्टूबर 1925 को हुआ था और संयोगवश जन्मदिन के दिन ही उनका निधन भी हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+