Budget 2024: बजट को लेकर विपक्ष के तीखे तेवर, राहुल गांधी ने बताया कुर्सी बचाओ बजट
Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट संसद में पेश किया है। बजट में कृषि, स्वास्थ्य, किसान, युवा और महिलाओं पर फोकस किया गया है। पीएम मोदी सहित तमाम भाजपा नेताओं ने बजट का स्वागत किया और इस अभूतपूर्व बताया।
बजट को लेकर विपक्ष के तीखे तेवर सामने आए हैं। नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की बजट को लेकर प्रतिक्रिया सामने आई है। राहुल गांधी ने इस बजट को कुर्सी बचाओ बजट करार दिया है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बजट को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए इस कुर्सी बचाओ बजट बताया है। उन्होंने कहा कि बजट के जरिए सहयोगियों को खुश करने की कोशिश की गई है। जबकि अन्य राज्यों की कीमत पर उनसे खोखले वादे किए गए हैं। राहुल गांधी ने आगे कहा कि बजट के जरिए मित्रों को खुश किया गया है। अडाणी-अंबानी को फायदा। लेकिन आम भारतीयों को कोई राहत नहीं दी गई है। उन्होंने तीसरा बिंदु कॉपी और पेस्ट बताया है। उनका कहना है कि यह बजट कांग्रेस के घोषणा पत्र और पिछले बजट का कॉपी पेस्ट है।
बजट को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के न्याय के एजेंडे को ठीक तरह से कॉपी भी नहीं कर पाया मोदी सरकार का नकलची बजट। मोदी सरकार का बजट अपने गठबंधन के साथियों को ठगने के लिए आधी अधूरी रेवड़िया बांट रहा है। ताकि एनडीए बची रहे। यह देश की तरक्की का बजट नहीं है। मोदी सरकार बचाओ बजट है।
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बजट को लेकर कहा कि जब तक किसान और नौजवानों की पक्की नौकरी का इंतजाम नहीं होता। तब तक जनता को कोई बड़ा लाभ नहीं पहुंचेगा। अगर हम उत्तर प्रदेश को देखें तो निवेश की स्थिति क्या है। इनके जो प्रोजेक्ट चल रहे हैं। वह कभी समय पर पूरे नहीं हुए। अच्छी बात यह है कि बिहार और आंध्र प्रदेश को विशेष योजनाओं से जोड़ा गया है। लेकिन उत्तर प्रदेश जैसा राज्य जो प्रधानमंत्री देता है। क्या वहां के किसानों के लिए बजट में कुछ है।












Click it and Unblock the Notifications