Budget 2021: संसद में काले कपड़े पहनकर पहुंचा विपक्ष, विरोध का अपनाया ये तरीका
नई दिल्ली। Budget 2021 कोरोना महामारी के बीच आज देश का आम बजट पेश किया जा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश कर रही हैं, लेकिन इस बीच संसद में सरकार को चुनौती पेश करने के लिए विपक्षी दलों ने एक अनोखा तरीका अपनाया है। दरअसल, कांग्रेस पार्टी समेत विपक्ष के कई सांसद सदन में काले कपड़े पहनकर पहुंचे हैं।

Recommended Video
कांग्रेस सांसद नजर आए काले रंग के गाउन में
बजट पेश होने से पहले कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह गिल और गुरजीत सिंह औजला काले रंग का गाउन पहनकर सदन में जाते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने बताया कि सरकार का विरोध करने के लिए विपक्षी पार्टियों ने ये तरीका अपनाया है।
राष्ट्रपति के अभिभाषण का किया था बहिष्कार
आपको बता दें कि इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण का भी विपक्ष ने विरोध किया था और अभिभाषण का बहिष्कार किया था। हालांकि इस बार विपक्ष ने ऐसा कुछ नहीं करने की सोची है, जो कि सरकार के लिए एक राहत की बात है। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बहिष्कार के दौरान विपक्ष ने सदन के बाहर हंगामा और नारेबाजी की थी। हालांकि विपक्ष ने कहा था कि किसानों के समर्थन में उन्होंने ऐसा किया था।












Click it and Unblock the Notifications