ओडिशा का विकास देख नहीं पा रहे विपक्षी दल, BJD सरकार को लेकर कर रहे हैं दुष्प्रचार: सीएम नवीन

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी राजनीतिक दल बीजद सरकार को बदनाम करने की कोशिश में लगातार प्रयास कर रहे हैं। वे इसके लिए दुष्प्रचार में जुट गए हैं। सीएम ने कहा कि विपक्षी दलों के पास राज्य में उठाने के लिए अब कोई मुद्दा नहीं रहा। ऐसे में वो सरकार के दुष्प्रचार पर उतर आए हैं।

मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल सुप्रीमो नवीन पटनायक नेविपक्षी राजनीतिक दलों पर उनके गलत सूचना अभियान के लिए निशाना साधा। इस हफ्ते शुक्रवार (15 दिसंबर) को उन्होंने कहा कि ओडिशा में विकास उन्हें हजम नहीं हो रहा है। प्रदेश के सीएम व बीजेडी चीफ ने कहा कि बीजद देश में सबसे सफल पार्टी है। ओडिशा के इतिहास में बीजेडी सरकार के कार्यकाल में किए विकास कार्यों की तुलना नहीं की जा सकती।

CM Naveen Patnaik

सीएम ने दावा किया कि ओडिशा ने शायद ही कभी ऐसा परिवर्तन देखा हो, जैसा कि अब दिख रहा है। पटनायक ने कहा कि हर क्षेत्र में, चाहे वह मंदिरों का पुनर्विकास हो, स्कूल, कॉलेज और स्वास्थ्य क्षेत्र हो काफी विकास हुए हैं।

सीएम पटनायक ने ओडिशा में खेल के क्षेत्र में विकास की सराहना की और कहा कि स्पोर्ट्स के क्षेत्र में राज्य ने कीर्तिमान स्थापित किए हैं। मुख्यमंत्री नवीन ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने, निवेश आकर्षित करने और विकास के मामले में ओडिशा पूरे देश के सामने एक उदाहरण बनकर उभरा है। सीएम ने कहा, "कुछ लोग बीजद की चुनावी तैयारियों के बारे में पूछते हैं। मैं उनसे कहता हूं कि हम काम और सेवा में विश्वास करते हैं। लोगों की सेवा ही पार्टी का मंत्र है।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी राजनीतिक दल गलत सूचना अभियान का सहारा ले रहे हैं क्योंकि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। इस तरह के गलत सूचना अभियानों का जमीनी स्तर पर मुकाबला किया जाना चाहिए। उन्होंने पार्टी के नेताओं से विपक्ष का मुकाबला करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी उपस्थिति बढ़ाने को कहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+