देश में विचारधारा की लड़ाई है, कांग्रेस की 'भारत जोड़ो' और BJP-RSS की 'भारत तोड़ो' विचारधारा है: राहुल गांधी

बिहार में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी नेता राहुल गांधी ने विपक्षी नेताओं की बैठक में शुक्रवार को हिस्सा लिया। इस बैठक में राहुल गांधी ने कहा, ''भारत में विचारधारा की लड़ाई चल रही है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी की 'भारत जोड़ो' विचारधारा है और दूसरी तरफ आरएसएस और भाजपा की 'भारत तोड़ो' विचारधारा है...।''

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार के पटना में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, भाजपा हिंदूस्तान को तोड़ने, नफरत और हिंसा फैलाने का काम कर रही है। कांग्रेस जोड़ने का काम कर रही है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी का डीएनए बिहार में है।

Rahul gandhi opposition meeting

राहुल गांधी ने कहा, ''पूरा देश समझ गया है कि नरेंद्र मोदी और भाजपा का मतलब सिर्फ 2-3 लोगों को फायदा पहुंचाना है। वहीं कांग्रेस का मतलब देश के गरीबों के साथ खड़े होना और उनके लिए काम करना है।''

राहुल गांधी ने कहा, ''भाजपा नफरत, हिंसा फैलाने और देश को तोड़ने का काम कर रही है।' हम प्यार फैलाने और एकजुट होने के लिए काम कर रहे हैं।' विपक्षी दल आज यहां आए हैं और हम मिलकर बीजेपी को हराएं।''

राहुल गांधी ने कहा, ''कर्नाटक में भाजपा ने जीत के दावे किए, लेकिन कांग्रेस पार्टी एक साथ खड़ी हो गई। कर्नाटक से भाजपा गायब हो गई। तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में भी भाजपा दिखाई नहीं देगी, कांग्रेस जीतेगी।''

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ''इस कांग्रेस ऑफिस से जो भी नेता निकला वे देश के आजादी के लिए लड़ा। हमें गर्व है कि देश के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद जी इसी धरती से थे...अगर हम बिहार जीत गए तो सारे भारत में हम जीत जाएंगे।''

Recommended Video

    देश में विचारधारा की लड़ाई है, कांग्रेस की 'भारत जोड़ो' और BJP-RSS की 'भारत तोड़ो' विचारधारा है

    बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव-2024 में भाजपा से मुकाबले के लिए संयुक्त रणनीति बनाने के लिए विपक्षी नेताओं की बैठक पटना में शुरू हो गई है। बैठक में 15 से ज्यादा विपक्षी दल शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+