Vice-Presidential Polls 2022: NCP चीफ के घर विपक्ष कर रहा मंथन, नेताओं ने कही ये बात
नई दिल्ली, 18 जुलाई। एनसीपी चीफ शरद पवार के आवास पर सोमवार शाम विपक्ष की बैठक में उप राष्ट्रपति उम्मीदवार मार्गेट अल्वा भी शामिल हुईं। बैठक मे विपक्ष की उपराष्ट्रपति उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के लिए समर्थन जुटाने, संसद के मानसून सत्र के दौरान सरकार की ओर से उठाए जाने वाले मुद्दों और बिलों पर चर्चा के पूर्व रणनीति, मंहगाई, जीएसटी वृद्धि समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

वहीं उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर फैसला लेने के लिए इससे पहले विपक्षी दलों के नेताओं की रविवार एक सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी। सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के बाद विपक्ष ने अगल से बैठक की।
विपक्षी दलों की ये बैठक 6 बजे से एसीपी चीफ शरद पवार के आवास पर हुई। बैठक के बाद विपक्ष की उपराष्ट्रपति उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने कहा 'मुझे पता है कि यह एक कठिन लड़ाई है, लेकिन राजनीति में जीत और हार का मुद्दा नहीं है, मुद्दा लड़ाई लड़ रहा है... मैं सभी नेताओं को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा किया है'।
जबकि मल्लिकार्जुन खड़गे ने ने कहा कि मार्गरेट अल्वा उपराष्ट्रपति के लिए योग्य और एक अनुभवी नेता हैं। उन्होंने विभिन्न स्तरों पर कार्य किया है। खड़गे ने आगे कहा 'हम उनका एकजुट समर्थन कर रहे हैं... 18 पार्टियां उनका समर्थन कर रही हैं।' जबकि जीएसटी वृद्धि का उन्होंने राज्यसभा में विरोध करने की बात कही। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा 'हमने सभी दलों से मूल्य वृद्धि, जीएसटी वृद्धि के खिलाफ लड़ने की अपील की है। गांधी प्रतिमा पर और सदन के अंदर और बाहर भी विरोध करेंगे।'
ये भी पढ़ें: दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन पर ED का कसा शिकंजा, पत्नी से पूछताछ शुरू
6 अगस्त को होगी वोटिंग
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए इच्छुक उम्मीदवार 19 जुलाई तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच के लिए 20 जुलाई की तारीख निश्चित है। जबकि नामांकन पत्र 22 जुलाई तक वापस लिए जा सकेंगे। 6 अगस्त शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे और इसी दिन परिणाम भी आ जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications